अक्षरा सिंह ने इस भोजपुरी स्टार की लगा दी लंका, लगाया ये आरोप, जा सकते हैं जेल

पिछले दिनों शुरू हुआ भोजपुरी स्टार पवन सिंह और भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के बीच का विवाद थमता दिखाई नहीं दे रहा है। अब खबर है कि अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के खिलाफ मुंबई के मालवणी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करा दिया है।

Update: 2019-08-03 14:54 GMT

मुंबई: पिछले दिनों शुरू हुआ भोजपुरी स्टार पवन सिंह और भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के बीच का विवाद थमता दिखाई नहीं दे रहा है। अब खबर है कि अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के खिलाफ मुंबई के मालवणी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करा दिया है।

भोजपुरी अभिनेत्री ने आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

अक्षरा सिंह ने आरोप लगाया है कि पवन और उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब की और जान से मारने की धमकी देने के साथ ही अश्लील टिप्पणी भी की।

उनका आरोप है कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भद्दे कमेंट्स, आपत्तिजनक फोटो और वीडियोज पोस्ट किए जा रहे हैं। इसके पीछे भोजपुरी स्टार पवन सिंह का हाथ है। अक्षरा ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि पवन के इशारे पर उन पर हमला भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें...कश्मीर में बढ़ा तनाव, अमरनाथ यात्रियों को एयर लिफ्ट करेगा सेना का ये ‘महारथी’

तीन साल की हो सकती है जेल

बता दें कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच कुछ समय पहले इस विवाद की शुरुआत हुई थी। अक्षरा सिंह की तरफ से पवन सिंह पर आईपीसी की धारा 509 के तहत केस दर्ज कराया है।

हालां‍कि यह बेलेबल एक्‍ट है, लेकिन पवन सिंह की मुश्किलें आईटी एक्‍ट 66 (A), 66 (E) और 67 बढ़ा सकती हैं, जिसमें उनकी गिरफ्तारी संभव है, क्‍योंकि यह नॉन बेलेबल है।

आईटी एक्‍ट में उन्‍हें 3 साल या इससे अधिक तक की सजा हो सकती है। इसके अलावा उन पर पेनाल्टी भी लग सकती है।

अक्षरा के एफआईआर के बाद एक बार फिर से इंडस्‍ट्री में कयास लगाये जा रहे हैं कि पवन सिंह जल्‍द गिरफ्तार हो सकते हैं। एफआईआर में अक्षरा ने पवन की पहली पत्‍नी ज्‍योति सिंह प्रकरण का भी जिक्र किया है।

यह भी पढ़ें...राज्यपाल ने बताया, क्यों हुई जम्मू-कश्मीर में 10 हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती

दरअसल अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच का विवाद उस समय शुरु हुआ, जब दरभंगा में एक शो के दौरान अक्षरा ने बिना नाम लिये पवन सिंह पर निशाना साधा था।

उन्होंने कहा था कि इंडस्‍ट्री में कुछ लोग हैं, जो उनका करियर खत्‍म करना चाहते हैं। इसके बाद अपने कई इंटरव्यू में अक्षरा ने खुलकर पवन सिंह के नाम लेकर उन पर कई सनसनीखेज आरोप लगाये।

Tags:    

Similar News