Akshara Singh: नियॉन ड्रेस में बेहद हॉट लगीं भोजपुरी की ये हसीना, थम सकती हैं सांसे

Akshara Singh Photos: भोजपुरी पर्दे पर सालों से राज कर रहीं अक्षरा सिंह इन दिनों लगातार चर्चा में बनीं हुईं हैं। अक्षरा सिंह खूब नाम कमा रहीं हैं।

Update: 2023-04-28 11:49 GMT
Akshara Singh (Photo- Social Media)
Akshara Singh Photos: भोजपुरी पर्दे पर सालों से राज कर रहीं अक्षरा सिंह इन दिनों लगातार चर्चा में बनीं हुईं हैं। अक्षरा सिंह खूब नाम कमा रहीं हैं। वह अपने काम को लेकर इतनी व्यस्त चल रहीं हैं कि उन्हें सोने तक का भी समय नहीं मिल पा रहा है, जिस बात का खुलासा हाल ही में एक्ट्रेस ने खुद किया था।

अक्षरा सिंह की लेटेस्ट तस्वीरों ने मचाया तहलका

भोजपुरी इंडस्ट्री की हसीना अक्षरा सिंह अपने काम के साथ ही अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर भी लाइमलाइट बटोरती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उनका लुक देखते बन रहा है।

अक्षरा के लुक के आगे बॉलीवुड एक्ट्रेसेस फेल

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की सामने आई लेटेस्ट तस्वीरों की बात करें तो उसमें वह नियॉन कलर के आउटफिट में बेहद ही प्यारी लग रहीं हैं। वहीं उनके कातिलाना पोज की क्या ही बात करें, उसके आगे तो बॉलीवुड की अदाकारा भी फेल हैं। अक्षरा सिंह के इस लुक पर फैंस फिदा हो चुके हैं और जमकर प्यार बरसा रहें हैं।

वीडियो शेयर कर दिखाई इवेंट की झलक

अक्षरा सिंह नियॉन कलर के थाई हाई स्लिट गाउन में एक इवेंट अटेंड करने पहुंचीं थीं। उन्होंने तस्वीरों के साथ ही वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इवेंट की पूरी झलक दिखाई है। अक्षरा सिंह के ड्रेस के साथ ही उनका हेयर स्टाइल भी उनपर खूब जच रहा है।

फैंस ने बांधे तरीफों के पुल

अक्षरा सिंह ने जैसे ही ये तस्वीरें शेयर की फैंस उन्हें बस एकटक देखते ही रह गए। उनका पोस्ट तारीफों वाले कमेंट से भर गया है। कोई उन्हें फैशनिस्टा क्वीन कह रहा है तो कोई दिल और फायर इमोजी भेज रहा है। किसी ने उन्हें प्रिटी कहा, तो कोई ब्यूटी क्वीन, अक्षरा सिंह के पोस्ट पर फैंस खूब प्यार दे रहें हैं।

अक्षरा सिंह वर्कफ्रंट

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह अपने काम को लेकर काफी बिजी चल रहीं हैं। अभी हाल ही में वह बी प्राक के गाने "आंखें मीच के" में नजर आईं थीं, जो हिट हुआ। इस गाने में अक्षरा सिंह की एक्टिंग और उनके लुक को काफी सराहा गया। वहीं हाल ही में उन्होंने भोजपुरी अभिनेता विक्रांत सिंह के साथ अपनी एक फिल्म का ऐलान किया है। इसके अलावा वह बैक टू बैक भोजपुरी गानों में तो नजर आ ही रहीं हैं।

Tags:    

Similar News