Bhojpuri Film: भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह की नई फिल्म की पहली झलक, देख! यकीनन हैरान हो जाएंगे आप

Akshara Singh Film: अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी एक बेहद खास फिल्म को लेकर व्यस्त हैं और अब उसी फिल्म से उनकी पहली झलक सामने आ चुकी है।

Update: 2023-07-27 05:14 GMT
Akshara Singh Film (Photo- Social Media)
Akshara Singh Film: भोजपुरी की खूबसूरत दिवा अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपना एक म्यूजिक वीडियो रिलीज किया है, जो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। अपने इस म्यूजिक वीडियो के चलते अक्षरा सिंह खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं। वैसे एक बात तो है कि अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की सबसे व्यस्त अदाकारा हैं, आज के समय में उनके पास काम की कोई कमी नहीं है, बड़े-बड़े फिल्ममेकर्स अभिनेत्री के साथ काम करना चाहते हैं। अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी एक बेहद खास फिल्म को लेकर व्यस्त हैं और अब उसी फिल्म से उनकी पहली झलक सामने आ चुकी है।

अक्षरा सिंह ने शेयर किया फर्स्ट लुक

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पिछले कुछ समय से अपनी फिल्म "अक्षरा" की शूटिंग कर रहीं हैं और अब आज उन्होंने सोशल मीडिया पर इस फिल्म से अपना फर्स्ट लुक भी रिवील कर दिया है, जिसमें उनका बेहद अलग ही लुक देखने को मिल रहा है।

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करते हुए लिखा है, "नाम है अक्षरा।" हालांकि अब उनके लुक के बारे में आपको बताएं तो अक्षरा सिंह का सिर्फ चेहरा दिखाई दे रहा है, वो भी मिरर में। हाथों में काजल लेकर वह उसे अपनी आंखों में लगाती नजर आ रहीं हैं।

अक्षरा सिंह के लुक ने फैंस को किया उत्साहित

फिल्म "अक्षरा" से अक्षरा सिंह का फर्स्ट लुक सामने आते ही दर्शक और फैंस खुशी से झूम उठे हैं और कमेंट बॉक्स में अक्षरा सिंह की फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करने लगे, वहीं कुछ फैंस अक्षरा सिंह के लुक की तारीफ करने में जुट गए हैं। एक फैन ने अक्षरा की तारीफ में लिखा, "या तो इंद्र के पास अप्सरा है, या फिर धरती पर कहीं अप्सरा है तो फिर बिहार में अक्षरा अप्सरा है।" दूसरे ने लिखा, "यार ये कितनी awesome है यार।" तीसरे फैन ने लिखा, "आप बहुत ही खूबसूरत लग रही हो मैम।" इसी तरह तमाम फैंस अक्षरा सिंह की जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहें हैं।

बेहद बड़े पैमाने पर बनाई जा रही फिल्म "अक्षरा"

अक्षरा सिंह की अपकमिंग फिल्म "अक्षरा" को बेहद ही बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है, जिसकी जानकारी फिल्म के प्रोड्यूसर पहले ही दे चुके हैं। अक्षरा सिंह के साथ इस फिल्म में और कौन-कौन से सितारे हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। इस फिल्म को देव पांडे डायरेक्ट कर रहें हैं, जबकि रत्नाकर कुमार और कुलदीप श्रीवास्तव फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। ये फिल्म इसी साल थिएटरों में रिलीज होगी।

Tags:    

Similar News