Bhojpuri हसीना Ritu Singh ने कर ली शादी, देखें तस्वीरें

Bhojpuri Actress Ritu Singh Wedding: भोजपुरी पर्दे की जानी मानी अभिनेत्री ऋतु सिंह शादी के बंधन में बंध चुकीं हैं, लाल जोड़े में नई नवेली दुल्हनिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-07-14 11:05 GMT

Ritu Singh-Gaurav Jha (Photo- Social Media)

Bhojpuri Actress Ritu Singh-Gaurav Jha Wedding: भोजपुरी की दुनिया में एक से एक खूबसूरत हसीनाएं हैं, जो पर्दे पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरती रहती हैं। जी हां! उन्हीं में से एक अभिनेत्री ऋतु सिंह हैं, जो अपनी अदाकारी के साथ ही अपने कमाल के डांस के लिए भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री ऋतु सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के कई सुपरस्टार्स संग काम कर चुकीं हैं। हालांकि इस वक्त ऋतु सिंह अपने काम की वजह से नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं, जी हां! आइए बताते हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस ऋतु सिंह बनीं दुल्हनिया

भोजपुरी पर्दे की जानी मानी अभिनेत्री ऋतु सिंह शादी के बंधन में बंध चुकीं हैं, लाल जोड़े में नई नवेली दुल्हनिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। बता दें कि ऋतु सिंह ने भोजपुरी एक्टर गौरव झा संग सात फेरे लिए हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही गौरव झा और ऋतु सिंह की शादी की तस्वीरें सामने आईं, फैंस एक पल के लिए हैरान रह गए, लेकिन अब सोशल मीडिया पर इस न्यूली वेड्स कपल को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। फैंस के साथ ही भोजपुरी सितारे भी ऋतु और राघव को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए बधाई दे रहें हैं।


ऋतु सिंह और गौरव झा का वेडिंग लुक

भोजपुरी अभिनेत्री ऋतु सिंह और अभिनेता गौरव झा हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। यदि बात करें अगर इन दोनों के वेडिंग लुक की तो अभिनेत्री ऋतु सिंह ने रेड कलर का आउटफिट पहना हुआ है, वहीं गौरव झा ने भी उनसे मैचिंग करते हुए रेड कलर की शेरवानी पहनी हुई है। दोनों एक साथ बेहद खुश नजर आ रहें हैं।

Full View

फिल्मों में काम करते हुए रियल लाइफ में दिल दे बैठे ऋतु और गौरव

भोजपुरी हसीना ऋतु सिंह और गौरव झा की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, जी हां! दोनों एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, एक साथ फिल्म में काम करते-करते दोनों रियल लाइफ में भी एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे। इनकी दोस्ती कब प्यार में बदल गई, पता ही नहीं चला। काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद ऋतु सिंह और गौरव झा अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

Tags:    

Similar News