Bhojpuri Gana: अक्षरा सिंह का गाना 'मेरा वाला गाना' हुआ रिलीज, आपने देखा क्या VIDEO ?

Bhojpuri Gana: बिग बॉस OTT में अपनी आवाज के दम पर फैंस का दिल जीतने वाली भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इंटरनटे पर पूरी तरह से छायी हुई हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-09-06 11:11 GMT

अक्षरा सिंह (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया) 

Bhojpuri Gana: बिग बॉस OTT में अपनी आवाज के दम पर फैंस का दिल जीतने वाली भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इंटरनेट पर पूरी तरह से छायी हुई हैं। यूपी और बिहार की शेरनी अक्षरा सिंह अपनी दमदार एक्टिग और गायिकी के दम पर भोजपुरी सिनेमा में धमाल मचा रही हैं। इस बीच अक्षरा सिंह का गाना 'मेरा वाला गाना' (Mera Wala gana) रिलीज हो चुका है।

भोजपुरी वीडियो सॉन्ग 'मेरा वाला गाना' आज यानी 06 सितंबर 2021 को रिलीज हुआ है। इसे रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं लेकिन 2 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। अक्षरा सिंह का यह गाना बॉलीवुड के वीडियोज सॉन्ग को टक्कर दे रहा है। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

अक्षरा सिंह के इस वीडियो सॉन्ग में वे दमदार एंट्री करते हुए नजर आ रही हैं। अक्षरा का स्वैग सभी को काफी पसंद आ रहा है। अपने कातिलाना अदाओं के दम पर लोगों को घायल कर रही है। यह वीडियो पूरी तरह से बड़े पैमाने पर फिल्माया गया है। इस गाने को संगीत दिया है विनय विनायकी ने। जबकि इस गाने को गीतकार है जाहिद अख्तर और वीडियो डायरेक्टर हैं राकेश ठाकर उर्फ राका।

Full View

वहीं इस गाने का निर्माता हैं राजेश गुप्ता। अभी हाल ही में अक्षरा सिंह का भोजपुरी HD गाने 'पटना की पारो' Patna Ki Paro रिलीज हुआ था। अक्षरा सिंह का भोजपुरी DJ वीडियो सॉन्ग 'पटना की पारो' में वह आइटम डांस करती हुई नजर आई थी। इस गाने में अक्षरा लंहगा चोली पहनकर स्टेज पर डांस करती दिख रही हैं और उनक साथ लोग बंदूक को हवा में लहराते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षरा अपने ठुमके से लोगों को दीवान बनाा रही है। इस गाने का बोल लिखा है जाहिद अख्‍तर ने और म्‍यूजिक दिया है विनय विनायक ने। इस गाने में अक्षरा सिंह अपनी आवाज का जादू बिखेर रही है। यह गाना 1 सिंतबर 2021 को नूपुर भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था।

Tags:    

Similar News