Bhojpuri Gana: आ गया गर्दा उड़ाने पवन सिंह का गाना 'गलते चलते बा', सिर्फ यहां देखें VIDEO

Bhojpuri Gana: पवन सिंह का गाना ‘गलते चलते बा’ (Galte Chalte Ba) रिलीज हो गया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-09-20 11:43 GMT

पवन सिंह (फोटोः सोशल मीडिया) 

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने के लोग दीवाने हैं। बिहार से मुबंई तक की सफर पवन सिंह ने कड़ी मेहनत के साथ तय किए हैं। आज यूपी बिहार में पवन सिंह के गानों का क्रेज सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gana) 'लॉलीपॉप लागेलू' ने पवन सिंह को रातोंरात स्टार बना दिया। आज के दौर में पवन सिंह का नाम ही काफी है किसी भी गाने को हिट कराने के लिए। इस बीच पवन सिंह का गाना 'गलते चलते बा' (Galte Chalte Ba) रिलीज हुआ है। यह वीडियो सॉन्ग इस समय गर्दा उड़ा रहा है।

भोजपुरी एचडी वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri HD Video Song) 'गलते चलते बा' ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज किया गया है। इस डीजे सॉन्ग (DJ Song) में पवन सिंह के साथ उनकी एक्ट्रेस रौशनी सिंह काफी हसीन लग रही हैं। पवन और उनकी को-एक्ट्रेस रौशनी सिंह की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यह गाना 18 सितंबर 2021 को रिलीज किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 25 लाख व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह का यह गाना इस समय ट्रेंड कर रहा है।

वीडियो सॉन्ग 'गलते चलते बा' में पवन सिंह के साथ आवाज दिया है भोजपुरी मशहूर सिंगर प्रियंका सिंह ने। जबकि इसे लिखा है छोटु यादव ने। वहीं इस खूबसूरत गाने का म्यूज़िक दिया है प्रियांशू सिंह ने। सिर्फ इतना ही नहीं पवन सिंह और रौशनी सिंह की जोड़ी इस समय ट्रेड लिस्ट में शामिल हो चुका है।

Full View

आपको बता दें कि हाल ही में पवन सिंह का गाना ' आरा में दोबारा' (Ara Me Dobara) रिलीज हुआ था। इस गाने में पवन सिंह का दमदार अवतार देखने को मिला था। यह गाना 11 सितंबर 2021 को रिलीज हुआ था। जिसे मिलियन व्यूज मिल चुका है। वहीं इस सॉन्ग के लिरिक्स लिखे थे विकी विशाल ने। जबकि पवन सिंह के साथ आवाज दिया था पुनिया प्रिया ने। वहीं इस गाने का म्यूजिक दिया था प्रियांशु सिंह ने और पीआरओ थे रंजन सिन्‍हा।

Tags:    

Similar News