Akanksha Dubey: जानिए कौन है भोजपुरी स्टार आकांक्षा दुबे, जिसने लगा लिया मौत को गले

Akanksha Dubey: भोजपुरी इंडस्ट्री से रविवार को दोपहर एक बेहद दुखद खबर सामने आई, जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया। दरअसल जानी मानी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली।

Update: 2023-03-26 08:45 GMT
Akanksha Dubey (Photo- Social Media)
Akanksha Dubey: भोजपुरी इंडस्ट्री से रविवार को दोपहर एक बेहद दुखद खबर सामने आई, जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया। दरअसल जानी मानी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली। यह खबर जैसे ही सामने आई, लोगों को विश्वास ही नहीं हुआ कि एक्ट्रेस इतना बड़ा कदम उठा सकती हैं। कोई मानने को तैयार ही नहीं, वहीं फैंस भी सदमे में हैं और भोजपुरी इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है।

भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा थीं आकांक्षा दुबे

बता दें कि आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमा लिया था। वह फिल्मों के साथ ही म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ रहीं थीं। यही नहीं सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की तगड़ी फैंस फॉलोइंग हैं, उन्हें इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इतनी शोहरत हासिल करने के बाद एक्ट्रेस द्वारा उठाए गए इस कदम से हर कोई हैरान है, सब के मन में यही सवाल चल रहा है कि आखिर किस वजह से आकांक्षा दुबे ने इतना बड़ा कदम उठाया।

आईपीएस बनाना चाहते थे पैरेंट्स, लेकिन आकांक्षा ने चुना एक्टिंग

आकांक्षा दुबे भदोही उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। हालांकि जब वह 3 साल की थीं तभी वह अपने माता पिता के साथ मुंबई शिफ्ट हो गईं थीं, उनका एक भाई भी है। जहां आकांक्षा के माता पिता चाहते थे कि वह आईपीएस ऑफिसर बनें, वहीं उन्हें डांसिंग और एक्टिंग का बहुत शौक था, बस फिर क्या अपने सपने को पूरा करने के लिए आकांक्षा ने उड़ान भरी। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि एक्ट्रेस ने 17 साल की उम्र में ही भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना कदम रख दिया था। जहां एक तरफ उन्हें कई प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिला तो वहीं दूसरी ओर उन्हें रिजेक्शन का भी समान करना पड़ा, जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में भी चली गईं थीं।

आकांक्षा दुबे की पहली फिल्म

आकांक्षा दुबे के निधन से भोजपुरी इंडस्ट्री को आज बहुत बड़ा नुकसान हुआ है, क्योंकि वह एक उभरता हुआ सितारा थी, जिनके पास टैलेंट की कमी नहीं थी। आकांक्षा ने अपने अबतक के करियर में इंडस्ट्री में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बता दें कि उनकी पहली फिल्म का नाम "पृथ्वी राज" था, जबकि उनके पहले गाने का नाम "ये राजा तू त जवान हम लइका" था, जो सुपरहिट हुआ था। गाने में अपने बोल्ड सीन के चलते आकांक्षा दुबे काफी पॉपुलर हो चुकी थीं। आकांक्षा दूबे बहुत सारे भोजपुरी गानों में काम कर चुकीं थीं और लगभग सभी हिट हुए थे।

आकांक्षा दुबे भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहीं, लेकिन अपने काम के चलते वह हमेशा अपने फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी।

Tags:    

Similar News