महिला दिवस पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कहा "कोई पूछे हसरत क्या है?कहना उड़ना है इस बारी"

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने महिला दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर अपनी एक बेहद सुन्दर फोटो शेयर की है।

Newstrack :  Network
Update: 2022-03-08 15:01 GMT

Akshara Singh on Women's day(फोटो संभार -सोशल मीडिया)

International Women's Day : अपनी ख़ूबसूरती से अपने फैंस को दीवाना बना देने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह(Akshara Singh) ने महिला दिवस(Women's Day) के मौके पर सोशल मीडिया पर अपनी एक बेहद सुन्दर फोटो शेयर की है। फोटो में अक्षरा ने खूबसूरत सा लहंगा पहना है साथ ही उन्होंने लिखा है कि,' कोई पूछे तो रंजिश कहना, कोई पूछे तो यारी. कोई पूछे हसरत क्या है? कहना सीखी है अय्यारी। कोई पूछे तो बंदिश कहना, कोई पूछे तो हूं मैं नारी कोई पूछे हसरत क्या? कहना उड़ना है इस बारी बस उड़ना है इस बारी।'


अक्षरा के गाने ने मचाया 'बवाल'

गौरतलब है कि अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री(Bhojpuri Industry) की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं।एक्ट्रेस होने के साथ-साथ अक्षरा सिंह एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। कुछ दिनों पहले खेसारी के साथ उनका गाना बवाल करेंगे रिलीज हुआ था जो खूब वायरल हुआ। अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव का होली सॉन्ग 'बवाल करेंगे' (Bawal Karenge) के वीडियो को अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया था। इस गाने को कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया था और रिलीज होते ही ये गाना यूट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रैंड करने लगा था और तो और इस गाने ने पांच मिलियन व्यूज का आंकड़ा भी बड़ी जल्दी पार कर लिया था। अब अगर गाने के वीडियो की बात की जाए तो इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) साउथ लुक में हैं। उनका गेटअप पूरी तरह से साउथ का है। वहीं, अक्षरा सिंह (Akshara Singh) गांव की गोरी के अवतार में हैं। वो घाघरा चोली में जंच रहीं हैं। इसमें दोनों एक्टर्स के बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है और वो जमकर ठुमके भी लगा रहें हैं। वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि वो इस गाने को काफी इन्जॉय कर रहें हैं। इसमें दोनों की कैमिस्ट्री तो फैंस का दिल ही जीत रही है। फैंस और दर्शक तो इनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहें हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस को गाने के वीडियो में बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमर का तड़का लगाते हुए दिखाया गया है।

Full View

जहाँ एक ओर अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने अभिनय और गाने से तहलका मचा देतीं हैं वहीँ उन्होंने टेलीविज़न के मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस(Bigg Boss) में भी देखा गया था।दरअसल अक्षरा बिग बॉस ओटीटी में नजर आई थीं। शो में उनको काफी पसंद किया गया था। भले ही वो शो नहीं जीत पाईं, लेकिन उनकी पॉरपुलैरिटी शो से काफी बढ़ गई थी।

Tags:    

Similar News