Bhooth Bangla Day 6 Collection: भूत बंगला ने 117 करोड़ रूपए करोड़ का आकड़ा किया पार, जाने कलेक्शन
Bhooth Bangla Collection Day 6: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है, अबतक फिल्म ने इतने करोड़ की कमाई कर ली है
Bhooth Bangla Collection Day 6 (Image Credit- Social Media)
Bhooth Bangla Collection Day 6: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन किया है। फिल्म को लेकर क्रिटिक्स ने भी ठीक-ठाक रिव्यू दिया था। काफी लोग अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की इस फिल्म से इसलिए नहीं खुश थे क्योंकि उनको फिल्म से जो उम्मीद थी। फिल्म वैसी नहीं बनी है। तो वहीं फिल्म पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। और एक कॉमेडी-हॉरर फिल्म है। जिसकी वजह से फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। चलिए जानते हैं भूत बंगला ने अबतक कितना कलेक्शन किया है।
भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 (Bhooth Bangla Box Office Collection Day 6)-
भूत बंगला के कलेक्शन की बात करे तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। Bhooth Bangla के रिलीज होने के साथ ही रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का बिजनेस धीमा हो गया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन पेड प्रीव्यू में 3.5 करोड़ रूपए तक कलेक्शन किया था। तो वहीं Bhooth Bangla के कलेक्शन में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी रविवार को देखने को मिली थी। फिल्म निर्माताओं को वीकेंट का लाभ मिला था। तो वहीं सोमवार और मंगलवार को भी फिल्म ने औसतन कमाई की है।
तरण आदर्श ने बताया कि फिल्म ने मंगलवार को 9.30 करोड़ रुपये कमाए, जिससे भारत में इसका कुल शुद्ध संग्रह अब तक 82.65 करोड़ रुपये हो गया है। निर्माता बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के अनुसार, प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 97.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। शुक्रवार को 17.90 करोड़ रुपये (गुरुवार रात के प्रीव्यू सहित), शनिवार को 21.75 करोड़ रुपये, रविवार को 25.60 करोड़ रुपये और सोमवार को 6.75 करोड़ रुपये, तो वहीं मंगलवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है। बुधवार को एक बार फिर से भूत बंगला के कलेक्शन में गिरावट दर्ज हुई है। फिल्म ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर लिया है। अभी फिल्म के पूरे दिन के वास्तविक आकड़े आने बाकी है।
भूत बंगला अभी भी हाउसफुल 5 से पीछे चल रही है। तो वहीं जॉली एलएलबी 3 को पीछे कर दिया है। इसके अलावा भूत बंगला ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 117 करोड़ रूपए का आकड़ा पार कर लिया है।