अभी-अभी हिला बॉलीवुड: नहीं रहे दिग्गज डायरेक्टर, लगातार हो रही मौतें

बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। एक्टर अजय देवगन की मूवी के निर्देशक निशिकांत कामत का निधन हो गया है। निशिकांत कामत लिवर की परेशानी से जूझ रहे थे। कोरोना महामारी के इस दौर में सबसे ज्यादा बुरा समय बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए है।

Update: 2020-08-17 07:29 GMT
अभी-अभी हिला बॉलीवुड: नहीं रहे दिग्गज डायरेक्टर, लगातार हो रही मौतें

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। एक्टर अजय देवगन की मूवी के निर्देशक निशिकांत कामत का निधन हो गया है। निशिकांत कामत लिवर की परेशानी से जूझ रहे थे। कोरोना महामारी के इस दौर में सबसे ज्यादा बुरा समय बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए है। इंडस्ट्री एक-एक करके अपने होनहार और दिग्गज लोगों को खोती जा रही है। बॉलीवुड में शोक की लहर सी दौड़ रही है। एक के बाद सदमा हर दिन मिलता है।

ये भी पढ़ें... पाकिस्तान को वैक्सीन: चीन करेगा इसको सप्लाई, साथ आए दुश्मन देश

सभी को चौंका दिया

देखा जाए तो बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए साल 2020 काफी मनहूस रहा है। इस साल कई सेलेब्स ने दुनिया को अलविदा कह दिया है और अब इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है, जिसने सभी को चौंका दिया हैरान कर दिया है।

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन उनकी लिवर की समस्या की वजह से हुआ। कामत 50 साल की उम्र में ही ये दुनिया छोड़ कर चले गए। 31 जुलाई को पीलिया और पेट में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें हैदराबाद में गचीबोवली स्थित एआईजी में भर्ती कराया गया था, जहां उनमें क्रॉनिक लिवर डिजीज और अन्य संक्रमणों का पता चला था।

ये भी पढ़ें...लखीमपुर गैंगरेप: भाकपा ने योगी सरकार को घेरा, मुआवजा देने की मांग की

फिल्म ‘मदारी’, ‘फोर्स’

आपको बता दें, कामत को बॉलीवुड फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है, जिसमें अजय देवगन-तब्बू स्टारर फिल्म ‘दृश्यम’, इरफान खान अभिनीत फिल्म ‘मदारी’ और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म ‘फोर्स’ और ‘रॉकी हैंडसम’ शामिल हैं।

निशिकांत कामत लिवर सिरोसिस बेहद खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे। समय रहते इलाज नहीं होने पर लिवर काम करना बंद कर देता है और स्थिति जानलेवा हो जाती है। सिरोसिस कैंसर के बाद सबसे गंभीर बीमारी है। बीमारी के गंभीर हो जाने के बाद इसका इलाज लिवर प्रत्यारोपण ही होता है।

पहली ही फिल्म- नेशनल अवॉर्ड

निशिकांत कामत ने अभिनेता अजय देवगन और तब्बू स्टारर 'दृश्यम', इरफान खान स्टारर 'मदारी' जैसी फिल्म को डायरेक्ट किया था। इसके अलावा उन्होंने जॉन अब्राहम के साथ 'फोर्स' और 'रॉकी हैंडसम' जैसी फिल्में बनाई थी।

निर्देशक निशिकांत कामत का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने साल 2005 में मराठी फिल्म 'डोंबिवली फास्ट' से डायरेक्शन में डेब्यू किया था। उनकी पहली ही फिल्म को मराठी बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

ये भी पढ़ें...महातबाही की शुरुआत! दो महामारियों का आतंक, भयानक होने वाला है मंजर

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News