Bigg Boss 18 Eviction: बिग बॉस ने दिया दर्शकों को धोखा, बदल दिया इस हफ्ते एविक्शन का नियम

Bigg Boss 18 Evicted Contestants This Week: बिग बॉस 18 में इस हफ्ते एविक्शन को लेकर बिग बॉस द्वारा बदल दिया गया घर का पूरा खेल;

Report :  Shikha Tiwari
Update:2024-12-07 09:00 IST

Bigg Boss 18 Eviction Today 

Bigg Boss 18 Eviction: बिग बॉस 18 में जहाँ पिछले हफ्ते घर में डबल एविक्शन होने वाला था। और घर से एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एविक्ट होने वाला था। तो वहीं पिछले हफ्ते एक ही एविक्शन हुआ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अदिति मिस्त्री का इसके बाद दूसरा एविक्शन वीकेंट के वॉर पर नहीं किया गया। तो वहीं इस हफ्ते दर्शकों को लगा था कि डबल एविक्शन होगा। लेकिन इस हफ्ते एक बार फिर से बिग बॉस (Bigg Boss 18) ने गेम का सारा समीकरण बदल कर रख दिया। और कुछ ऐसा किया जिसकी उम्मीद दर्शकों को नहीं थी। 

बिग बॉस 18 एविक्शन टुडे (Bigg Boss 18 Eviction Today)-

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में इस हफ्ते घर से एविक्ट होने के लिए जिन कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया गया था। उनके नाम करणवीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर, दिग्विजय सिंह राठी, सारा आरफिन खान, कशिश कपूर और चुम दारंग तो वहीं वोटिंग ट्रेंड के अनुसार सारा आरफिन खान और चुम दारंग इस हफ्ते वोटिंग ट्रेंड में पीछे चल रहे थे। जिसकी वजह से ऐसा लग रहा था कि इस हफ्ते वीकेंट के वॉर पर इन दोनों में से कोई एक कंटेस्टेंट एविक्ट हो जाएगा। 

लेकिन ऐसा नहीं हुआ Bigg Boss ने एविक्शन का पूरा नियम बदल कर रख दिया। और घर में एविक्श वोटिंग ट्रेंड के अनुसार नहीं बल्कि घर में मौजूद सदस्यों के वोट के अनुसार हुआ है। जिसमें घर में मौजूद हर एक सदस्य को ये अधिकार दिया गया कि वो जिस भी कंटेस्टेंट को एविक्ट करना चाहते हैं। उनका नाम ले जिसके अनुसार अविनाश मिश्रा ने करणवीर मेहरा का नाम लिया। ईशा सिंह ने दिग्विजय सिंह राठी का नाम लिया। शिल्पा शिरोड़कर ने सारा आरफिन खान का नाम लिया। इडेन, यामिनी, सारा आरफिन, तजिंदर सिहं बग्गा और कशिश कपूर ने चुम दारंग का नाम लिया। श्रुतिका अर्जुन, चुम दारंग, विवियन डीसेना, चाहत पांडे, रजत दलाल और दिग्विजय ने कशिश कपूर का नाम लिया। 

लेकिन अंत में इसका परिणाम कुछ नहीं आया और इस हफ्ते भी Bigg Boss 18 में एविक्शन की प्रक्रिया को रद्द कर दिया। जिसके अनुसार इस हफ्ते भी बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में कोई एविक्शन नहीं होगा। 

Tags:    

Similar News