Gunaratna Sadavarte कौन हैं, जो बनने जा रहे है Bigg Boss 18 का हिस्सा, बोले नहीं लगता सलमान से डर

Who is Adv Gunaratna Sadavarte Bigg Boss 18: एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते बनेगे सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का हिस्सा, जानिए कौन हैं ये

Report :  Shikha Tiwari
Update:2024-10-05 16:38 IST

Who is Adv Gunaratna Sadavarte Bigg Boss 18

Who is Adv Gunaratna Sadavarte Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 के प्रीमियर के डेट जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है। वैसे-वैसे बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के सभी कंटेस्टेंट के चेहरे रिवील होते जा रहे हैं। इस बार बिग बॉस 18 में दर्शकों को मनोरंजन जगत से जुड़े सेलेब्स के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी जुडे़ हुए लोग देखने को मिलने वाले हैं। बता दे कि बिग बॉस 18 में इस बार एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते (Gunaratna Sadavarte Bigg Boss 18) भी हिस्सा लेने वाले हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में 

कौन हैं एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते (Who is Gunaratna Sadavarte Bigg Boss 18)-

गुणरत्न सदावर्ते महाराष्ट्र के एक प्रसिद्ध वकील हैं। एसटी मजदूरों की हड़ताल से राज्य में मशहूर हुए और मजदूरों का स्वतंत्र संगठन शुरू कर मजदूर नेता भी हैं। तो वहीं दूसरी तरफ ये चर्चाऐं भी हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी मैदान में उतारा जा रहा है। वर्ली विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन की ओर से उनके नाम की चर्चा चल रही है। बिग बॉस 18 में जाने की खबर की पुष्टि स्वंय गुणरत्न सदावर्ते ने ही अपने द्वारा दिए हुए एक इंटरव्यू में किया है। 



 


जब इंटरव्यू में गुणरत्न सदावर्ते से पूछा गया कि क्या वो सलमान खान के सामने दबाव महसूस करेंगे, तब उन्होंने बताया कि- "हमारा नाम ही कॉफ़ी है, हम गुण रतन हैं, एक गुण रत्न, लाख गुण रत्न।" लोग डरते हैं मुझसे, मैं बात करता हूँ डंके की चोट की। सदावर्त ने ये भी कहा कि लोग मुझसे डरते हैं, जब तक प्रकृति नहीं कहेगी मैं बिग बॉस के घर में रहूंगा. तो वहीं जयश्री पाटिल सदावर्ते ने भी खुशी जाहिर की है. इसके अलावा, सदावर्ते हमेशा शीर्ष पर रहता है, यह वह व्यक्ति है जो हमेशा विजेता होता है। उन्होंने यह भी कहा, ''मैं बिग बॉस के घर में जाकर उन्हें चश्मा देने जा रहा हूं।'' Gunaratna Sadavarte ने भारतीय संविधान में पीएचडी किया हुआ है। इन्होंने कई सारे कानूनी मुद्दो पर बहस की है। जिसमें एससी एसटी, मराठा आरक्षण आंदोलन भी शामिल हैं।

एडवोकेट गुणरत्न सादवर्ते की पत्नी कौन हैं (Who is Adv Gunaratna Sadavarte Wife)-

गुणरत्न सदावर्ते की पत्नी जयश्री पाटिल (Gunaratna Sadavarte Wife) भी पति की ही तरह वकील हैं और कानूनी मुद्दों पर उनकी मद्द करती हैं। इन्होंने ने भी कानून में पीएचडी किया हुआ है। 2014 में पहली बार मराठा आरक्षण के लिए याचिका दायर की थी। इन दोनों की एक बेटी भी हैं, जिसका नाम जैन (Gunaratna Sadavarte Daughter)हैं, जिनको 2018 में आग लगने के दौरान बच्चों की जान बचाने के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

Tags:    

Similar News