Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर की पहली झलक आई सामने, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Bigg Boss 18 House: बिग बॉस 18 का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है, इस समय बिग बॉस 18 के घर के अंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, पढ़े पूरी खबर

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-08-23 05:41 GMT

Bigg Boss 18 House First Promo Out (Image- Social Media) 

Bigg Boss 18: बिग बॉस ओटीटी 3 जबसे खत्म हुआ है। तबसे दर्शकों को Bigg Boss 18 का बेसब्री से इंतजार है। यदि आप भी उन्हीं दर्शकों में से एक हैं, जो बिग बॉस 18 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं Bigg Boss 18 से जुड़े ताजा अपडेट के बारे में, बता दे कि Bigg Boss 18 के घर का वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें Bigg Boss 18 की झलक दिखाई दे रही हैं। चलिए जानते हैं बिग बॉस 18 का घर इस बार कैसा दिखाई देगा। 

बिग बॉस 18 के घर की वीडियो हुई वायरल (Bigg Boss 18 House First Promo Video Viral On Instagram)-


बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हर साल की तरह इस साल भी मेकर्स बिग बॉस को बेहतरीन बनाने के लिए हर रोज कंटेस्टेंट से जुड़े अपडेट साझा कर रहे हैं। Bigg Boss 18 का इंतजार कर रहे फैंस जानना चाहते हैं कि इस बार बिग बॉस 18 में कौन से कंटेस्टेंट आएंगे। तो वहीं सोशल मीडिया पर इस समय Bigg Boss 18 Contestants से जुड़े अपडेट आते रहते हैं। जिन-जिन कंटेस्टेंट को बिग बॉस 18 के लिए अप्रोच किया जाता है। अक्सर उनके नाम सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। जिनमें से कुछ एक्टर और एक्ट्रेस अपने नामों का खंडन कर देते हैं। तो वहीं कुछ चुप्पी साधे रहते हैं। क्योंकि बिग बॉस का ये नियम है कि बिग बॉस का हिस्सा बनने वाले कंटेस्टेंट को बिग बॉस में जाने से पहले अपने नाम के बारे में पब्लिकली नहीं बताना होता है।

तो वहीं बिग बॉस हर बार अपने शो की थीम को बदल देते हैं। और दर्शकों को हर बार बिग बॉस का एक नया सेट देखने को मिलता हैं। तो वहीं इस समय सोशल मीडिया पर Bigg Boss 18 के घर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बिग बॉस 18 के घर की झलक दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर जिस पेज ने ये वीडियो शेयर किया है। उसका कहना है कि ये वीडियो Bigg Boss 18 के घर के अंदर का है। लेकिन हम इस बात से सहमत नहीं हैं क्योंकि अभी Bigg Boss 18 को शुरू होने में समय हैं। इसलिए अभी Bigg Boss 18 के घर की वीडियो आना बहुत जल्दबाजी होगी। अक्सर दर्शकों को Bigg Boss के घर की झलक उसे प्रोमो में देखने को मिलती है। 

Tags:    

Similar News