Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar पर फराह खान ने बताया बिग बॉस 18 विनर का नाम
Bigg Boss 18 Winner Name: इस बार वीकेंट के वॉर पर सलमान खान की जगह फराह खान ने ली है और इसके साथ ही बिग बॉस 18 विनर के नाम का अनॉउंसमेंट किया है;
Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 18 वीकेंट का वॉर आज कलर्स टीवी पर रात में 9.30 पर प्रसारित किया जाएगा। जिसकी शूटिंग पहले ही की जा चुकी है। बिग बॉस 18 वीकेंट के वॉर पर इस बार दर्शकों को सलमान खान (Salman Khan) की जगह वीकेंट के वॉर पर फराह खान (Farah Khan) नजर आएंगी। जोकि घर में मौजूद कंटेस्टेंट की क्लास लेती हुई नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही फराह खान ने ये भी बताया कि इस बार बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) कौन-सा कंटेस्टेंट जीतेगा।
बिग बॉस 18 विनर का नाम अनॉउंस किया फराह खान ने (Farah Khan Announced Bigg Boss 18 Winner Name)-
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) वीकेंट के वॉर पर इस बार दर्शकों सलमान खान की जगह फराह खान देखने को मिलने वाली हैं। तो वहीं फराह खान ने इस बार पूरे हफ्ते घर में जोभि हुआ है। उस पर चर्चा की है, तो वहीं घर के सदस्यों की क्लास भी लगाई है। जिसमें ईशा सिंह और शिल्पा शिरोड़कर को जमकर फटकार लगाती हुई नजर आई। ईशा सिंह से फराह खान ने कहा कि आप हमेशा करणवीर मेहरा के बारे में ही पीठ पीछे बात करती रहती हैं।अगर नहीं पसंद है तो क्यों इतनी बात करती हैं उनके बारे में
तो वहीं शिल्पा शिरोड़कर से कहा कि आप हर समय रोती रहती हैं। इसके अलावा विवियन और करणवीर के साथ उनके रिश्ते पर भी बात की है। इसके साथ ही Bigg Boss 18 Weekend Ke Vaar पर घर में कचहरी लगी है। जिसमें सभी कंटेस्टेंट को कटघरे में खड़ा किया गया है। Bigg Boss 18 में इस बार वोटिंग ट्रेंड की जगह घरवालों के द्वारा एविक्ट करने का अधिकार दिया गया। जिसमें ज्यादातर घरवालों ने कशिश कपूर का नाम लिया। लेकिन इस बार भी कोई परिणाम नहीं निकल पाया। जिसके बाद फराह खान ने एविक्शन को कैंसिल कर दिया।
इसके साथ ही फराह खान ने करणवीर मेहरा की जमकर तारीफ की है। और उनको ट्रॉफी भी दी है। इसके अलावा Karan Veer Mehra की तुलना Sidharth Shukla से कर दी है। जिस तरह से करणवीर मेहरा को लेकर फराह खान ने तारीफो के पुल बांधे हैं। उसे देखते हुए यहीं लग रहा है कि इस बार Bigg Boss 18 करणवीर मेहरा जीतने वाले हैं।