Bigg Boss OTT 3 क्यों होस्ट नहीं कर पाएंगे सलमान खान? सामने आई बड़ी वजह

Bigg Boss OTT 3 Update: सलमान खान का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' इन दिनों खूब चर्चा में है। इस बीच सीरीज को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। आइए आपको बताते हैं।

Written By :  Ruchi Jha
Update:2024-05-15 17:50 IST

Bigg Boss OTT 3 Update (Image Credit: Social Media)

Bigg Boss OTT 3 Update: सलमान खान (Salman Khan) के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) की रिलीज का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच शो को लेकर लगातार अपडेट्स भी सामने आ रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि इस बार सलमान खान शो को होस्ट नहीं करेंगे। हाल ही में, खबर सामने आई थी कि बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर या फिर संजय दत्त एक्टर सलमान खान की जगह ले सकते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसी भी क्या वजह है कि सलमान खान 'बिग बॉस ओटीटी 3' होस्ट करने में इतनी समस्या आ रही है? आइए आपको बताते हैं इसके पीछे आखिर क्या वजह है?

क्यों 'बिग बॉस ओटीटी 3' होस्ट नहीं कर पा रहे सलमान? (Salman Khan Host Bigg Boss OTT 3)

दरअसल, सलमान खान 'बिग बॉस ओटीटी 3' को इसलिए समय नहीं दे पा रहे हैं क्योंकि इस शो के डेट्स उनकी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' से टकरा रहे हैं। अब ऐसे में 'बिग बॉस' के मेकर्स अन्य सेलेब्स से बातचीत कर रहे हैं। अब तक इसके लिए अनिल कपूर, संजय दत्त और करण जौहर का नाम सामने आ चुका है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 'बिग बॉस ओटीटी 3' जून के पहले हफ्ते से शुरू होने वाला है। वहीं, सलमान खान मई के आखिर में अपनी फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। सलमान खान का ये शूटिंग शेड्यूल 12 दिन लंबा बताया जा रहा है, जिसमें एक्टर कुछ एक्शन सीक्वेंस शूट करने वाले हैं। यही कारण है कि सलमान खान 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए समय नहीं निकल पा रहे हैं।


इन स्टार्स को किया गया अप्रोच (Bigg Boss OTT 3 Contestant)

'बिग बॉस' के मेकर्स ने अब तक दिल्ली की वडा पाव गर्ल, पारस कलनावत, शहजादा धामी, प्रतीक्षा होनमुखे, आशीष मेहरेत्रा और विक्की जैन जैसे सेलेब्स को 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए अप्रोच किया है। इसके अलावा भी मेकर्स कई अन्य सेलेब्स से बातचीत कर रहे हैं। खबरों की मानें, तो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का लॉन्च एपिसोड 3 जून 2024 को स्ट्रीम हो सकता है। बता दें कि आप इसे जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।


'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए देने होंगे दर्शकों को पैसे (Bigg Boss OTT 3 on Jio Cinema)

अब जब बात जियो सिनेमा की हो रही है, तो आपको बता दें कि इस बार 'बिग बॉस ओटीटी 3' देखने के लिए आपको पैसे देने होंगे। जी हां...खबरों के अनुसार, इस बार आप शो फ्री में नहीं देख पाएंगे। 'बिग बॉस ओटीटी' और 'बिग बॉस ओटीटी 2' वूट और जियो सिनेमा पर फ्री में देखे गए थे। लेकिन अब कहा जा रहा है कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' देखने के लिए दर्शकों को पैसे देने होंगे। जियो सिनेमा ने ये फैसला किया है कि दर्शकों को शो के एपिसोड और लाइव फीड देखने के लिए पैसे देने होंगे। हालांकि, शो को देखने के लिए कितने पैसे देने होंगे अभी इसका ऐलान नहीं किया गया है।

Tags:    

Similar News