शादी से पहले इस एक्ट्रेस के घर आया एक नन्हा मेहमान, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड में सिंह इज ब्लिंग से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस ऐमी जैक्सन ने अपने फैंस को नहीं खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस के घर एक नन्हा मेहमान आया हैं। ऐमी के मंगेतर जॉर्ज पानायियोतो और उन्हें जिस दिन का वेट था वो फाइनली आया और उन्हें एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया।

Update: 2023-06-01 16:25 GMT

मुंबई: बॉलीवुड में सिंह इज ब्लिंग से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस ऐमी जैक्सन ने अपने फैंस को नहीं खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस के घर एक नन्हा मेहमान आया हैं। ऐमी के मंगेतर जॉर्ज पानायियोतो और उन्हें जिस दिन का वेट था वो फाइनली आया और उन्हें एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। ऐमी ने अपने बेटे का नाम एंड्रियास रखा है। ऐमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। उस पोस्ट में ऐमी अपने बेटे को फीट कराती नजर आ रही हैं और उनके मंगेतर जॉर्ज ऐमी का माथा चूमते दिख रहे हैं। ये पोस्ट को शेयर करते हुए ऐमी ने लिखा, इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है मेरे नन्हें फरिश्ते एंड्रियास।

ये भी देखें:डोनाल्ड ट्रंप ने ली इमरान खान और पाक पत्रकारों की मौज, पढ़िए पूरी कहानी

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

Full View

एमी ने अपने बेटे की पहली झलक भी दुनिया को दिखा दी है। अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे की फोटो शेयर की और लिखा 'Hi World!'। ऐमी के बेटे की प्यारी सी पिक सोशल मीडिया पर वायरल है। उनके फैन्स, फॉलोअर्स, दोस्त और करीबी सभी ऐमी को एंड्रियास के इस दुनिया में आने की बधाई दे रहे हैं। ये पल ऐमी के लिए बहुत खुशी का है जिसकी खुशी पिक के ज़रिए सभी को दिखाई दे रही थी।

ऐमी प्रेग्नेंसी के दौरान भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रही हैं। और जब उनका नन्हा फ़रिश्ता इस दुनिया में आ ही गया है तो भला वो ये बात कैसे ना बताती। उन्होंने तुरंत अपनी तस्वीरें शेयर कर के ये खुशखबरी दी। ये ऐमी और जॉर्ज का पहला बच्चा है। वह साल 2015 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने अभी शादी नहीं की है। लेकिन इसी साल 1 जनवरी को उन्होंने अपनी सगाई की खबर शेयर की थी।

Full View

ये भी देखें:ट्रंप का इमरान को झटका, चापलूस पाक पत्रकारों को लगाई फटकार, कहा- भारत से…

वर्क फ्रंट पर बात करें तो ऐमी रजनीकांत की 2.0 में नजर आई थीं। इसके अलावा 'सिंह इज ब्लिंग' उनकी शानदार फिल्मों में से एक हैं। ऐमी ने 'एक दीवाना था' से अपना पहला कदम बॉलीवुड में रखा था।

Tags:    

Similar News