19 साल की सुपरस्टार: दी एक के बाद एक हिट फिल्में, बॉलीवुड में मचा दिया था धमाल

90 के दशक की बेहद खूबसूरत अदाकारा रही दिव्या भारती सबके दिलों पर राज करती थी। उन्होंने बेहद कम समय में ही एक अलग मुकाम हासिल किया था।

Update: 2021-02-25 07:35 GMT
19 साल की उम्र में Divya Bharti बनी थीं सुपरस्टार, एक के बाद एक दी हिट फ़िल्में

मुंबई: 90 के दशक की बेहद खूबसूरत अदाकारा रही दिव्या भारती सबके दिलों पर राज करती थी। उन्होंने बेहद कम समय में ही एक अलग मुकाम हासिल किया था। इस मुकाम को हासिल करने में लोगों को बरसों लग जाते हैं।

1992 में रिलीज़ हुई पहली बॉलीवुड फिल्म

बता दें, दिव्या भारती का जन्म 25 फ़रवरी 1974 में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के साथ साथ तेलुगू फिल्मों में भी काम किया था। साल 1992 में दिव्या भारती की पहली बॉलीवुड फिल्म पर्दे पर रिलीज़ हुई थी। जिसके अगले ही साल 1993 में उनकी रहस्मयी तरीके से मौत हो गई थी। उनकी मौत ने दर्शकों को चौका दिया था।

ऐसा कम ही देखा गया है की कोई एक्टर महज एक साल में एक बड़ा सुपरस्टार बन गया हो, लेकिन दिव्या भारती ने ऐसा कर दिखाया था। हालांकि दिव्या बॉलीवुड से पहले साउथ सिनेमा में काम कर रही थीं लेकिन उन्हें असली पहचान हिंदी फिल्मों से मिली।

ये गाना आज भी सुपरहिट

आपको बता दें, 1992 में उनकी पहली हिंदी फिल्म विश्वात्मा रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में दिव्या भारती के साथ सनी देओल नज़र आए थे। फिल्म हिट हुई लेकिन उससे ज्यादा उनकी फिल्म का गाना सात समंदर पार सुपरहिट साबित हुई। या गाना आज भी लोगों के बीच सुना जाता है। इस एक फिल्म से दिव्या भारती के इतने चर्चे हुए उन्हें दिल का क्या कसूर, शोला और शबनम, दीवाना, बलवान जैसी हिट फिल्में ऑफर हुईं।

यह भी पढ़ें: प्रियंका को गैंग रेप की धमकी, हॉलीवुड का सफ़र नहीं था आसान, खुले कई राज़

चोरी छिपे की थी शादी

दिव्या भारती को ऐसे बढ़ते देख बाकी अभिनेत्रियां अपने करियर को एकर डर गई थी। दिव्या ने कुछ ही महीनों में कई फिल्में साइन कर ली थी। 1992 में ही उन्होंने 10 फिल्में रिलीज़ हुई। लेकिन शायद उनके किसी की नज़र लग गई थी सफलता की सीढ़ियां चड़ते हुए 19 साल की उम्र में ही अभिनेत्री ने दुनिया को अलविदा कहा दिया था। 19 साल की उम्र में दिव्या ने बचपन देखना से लेकर शोहरत और शादीशुदा ज़िन्दगी भी जी। उन्होंने चोरी छिपे साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी। ये बात दिव्या भारती की मौत के बाद सामने आई थी।

ये भी पढ़ें : Birthday Special: कभी बैक डांसर थे शाहिद कपूर, ऐसे बदली किस्मत

Tags:    

Similar News