×

प्रियंका को गैंग रेप की धमकी, हॉलीवुड का सफ़र नहीं था आसान, खुले कई राज़

बॉलीवुड से फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। लेकिन उनके लिए इस मुकाम को हासिल करना कोई आसन खेल नहीं था।

Monika
Published on: 24 Feb 2021 5:16 AM GMT
प्रियंका को गैंग रेप की धमकी, हॉलीवुड का सफ़र नहीं था आसान, खुले कई राज़
X
प्रियंका की किताब Unfinished, खोले कई राज़, बताया मिली थी गैंग रेप की धमकी

नई दिल्ली: बॉलीवुड से फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। लेकिन उनके लिए इस मुकाम को हासिल करना कोई आसन खेल नहीं था। प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफ़र किसी को भी प्रेरित कर सकता है। दूर से देखने में ये जितना आसान लगता हैं असल में उतना आसान है नहीं।

इन माई सिटी

प्रियंका की हाल ही में पब्लिश हुई किताब 'Unfinished' में उनके इस स्टारडम के पीछ के संघर्ष की झलक पढ़ने को मिली। इस किताब में प्रियंका ने अपनी जिंदगी की कहानी खुद कही है।यह बात साल 2012 की है जब उनका पहला हॉलीवुड डेब्यू गाना 'इन माई सिटी' रिलीज हुआ था। उस बात को प्रियंका ने अपनी किताब में लिखा की इस गाने को गाने के बाद ही उनका सारा जोश बहुत जल्दी ठंडा पड़ गया। ढेर सारे रेसिस्ट नफरत वाले मेल और ट्वीट्स के बाद यूनाइटेड स्टेट्स के इतने बड़े प्लेटफार्म पर उनका सिंगर डेब्यू का एक्साइटमेंट पूरी तरह से खत्म हो गया था।

प्रियंका चोपड़ा

मिले कई नकारात्मक ट्वीट्स

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि उन्हें बहुत ही घटिया मेल , लोगों के नकारात्मक ट्वीट्स आने शुरू हो गए थे, जैसे अमेरिकियों के गेम में एक ब्राउन टेररिस्ट क्या कर रही है? मिडिल ईस्ट जाकर अपना बुर्का पहनो...और इतने साल बाद यह आज भी लिखना मुश्किल है- अपने देश वापस जाकर अपना गैंगरेप करवाओ।

प्रियंका चोपड़ा

ये भी पढ़ें : आइटम नंबर पर मचा बवाल: आमने-सामने आईं कंगना और स्वरा भास्कर, जानें मामला

बचपन से शादी तक का सफ़र

आपको बता दें, कि प्रियंका ने अपनी इस किताब से कई ऐसे बड़े खुलासे किए है। अपनी करियर से लेकर अपनी प्लास्टिक सर्जरी। डेटिंग लाइफ से लेकर शादी तक का सफ़र उन्होंने लिखा है। अपने बचपन की यादों से लेकर शादी तक का पूरा सफ़र, अच्छी बुरी यादें सब अपनी किताब Unfinished में कैद की हैं।

ये भी पढ़ें : सोनू सूद बने शेफ: अब बनाया नींबू पानी, फैंस को पसंद आया ये नया अंदाज

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story