Kajol: काजोल के फैंस के लिए बुरी खबर, सोशल मीडिया पर शेयर किया कुछ ऐसा, देख टूटा फैंस का दिल

Kajol: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और रोजाना अपनी तस्वीरें और पोस्ट के जरिए अपने लाखों फैंस का मनोरंजन करती हैं। इसी बीच काजोल ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया, जिसने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है।

Update: 2023-06-09 07:05 GMT
Kajol Photos (Image Credit- Social Media)

Kajol Quits Instagram: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और रोजाना अपनी तस्वीरें और पोस्ट के जरिए अपने लाखों फैंस का मनोरंजन करती हैं। इसी बीच काजोल ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया, जिसने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है। जी हां!! चलिए आपको बताते हैं।

काजोल ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक

90 दशक से बड़े पर्दे पर राज कर रही अभिनेत्री काजोल एकबार फिर पर्दे पर वापसी कर चुकीं हैं, वह एक के बाद एक फिल्मों में नजर आ रहीं हैं, और इसी बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, और उसके जरिए बताया कि वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहीं हैं। जी हां!! काजोल ने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है।

पोस्ट में लिखी ये बात

काजोल ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का ऐलान एक पोस्ट शेयर कर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "मैं अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल ट्रायल्स को फेस कर रहीं हूं।" वहीं इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहीं हूं।"

काजोल ने डिलीट कर दिए सारे पोस्ट

काजोल ने सोशल मीडिया से ब्रेक तो लिया ही, साथ ही सोशल मीडिया पर किए अबतक के अपने सारे पोस्ट भी डिलीट कर दिए। सिर्फ सोशल मीडिया से ब्रेक लेने वाला पोस्ट छोड़कर उन्होंने अपने सारे पोस्ट डिलीट कर दिए हैं, जिसकी वजह से फैंस की चिंता और अधिक बढ़ गई है।

काजोल के फैंस हुए हैरान

काजोल की इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस हैरान हैं और कमेंट बॉक्स में कई सवाल पूछते नजर आ रहें हैं। वहीं कुछ फैंस उन्हें प्यार भेज रहें हैं, जबकि कुछ लोगों को लग रहा है कि अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में काजोल ने ऐसा कुछ किया है, हालांकि सच क्या है, ये तो काजोल ही जानती हैं। वहीं कुछ फैंस उनके पोस्ट को मिस करने की बात कह रहें हैं।

काजोल अपकमिंग फिल्म

काजोल आखिरी बार फिल्म "सलाम वेंकी" में नजर आईं थीं, जिसे ठीक ठाक ही रिस्पॉन्स मिला था। वहीं अब वह अपनी फिल्म "लस्ट स्टोरीज 2" को लेकर चर्चा में बनीं हैं, जिसका टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में नीना गुप्ता, मृणाल ठाकुर, तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा, अमृता सुभाष, अंगद बेदी जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Tags:    

Similar News