निक को इस नाम से बुलाती हैं प्रियंका, ऐसे रखते हैं एक दूसरे का ख्याल

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। उस वक़्त प्रियंका को इस वजह से ट्रोल किया जा रहा था कि वह हद से ज्यादा कम उम्र के लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी।

Update: 2020-10-07 14:32 GMT
निक को इस नाम से बुलाती हैं प्रियंका, ऐसे रखते है एक दूसरे का ख्याल

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। उस वक़्त प्रियंका को इस वजह से ट्रोल किया जा रहा था कि वह हद से ज्यादा कम उम्र के लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी। लोगों का ऐसा मानना था कि उनका रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिक पायेगा।

Full View

लेकिन लोगों के इस बात को इगनोर करते हुए दोनों लव बर्ड्स ने 1 दिसंबर 2018 को राज़ी ख़ुशी शादी कर ली। हालाँकि, शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन की झूठी ख़बरों ने एक बार फिर से दोनों को निशाने पर ले लिया। लेकिन जैसे-जैसे दोनों ने एक-दूसरे के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरों को शेयर किया तो हर किसी की बोलती बंद हो गई।

Full View

दुनिया चाहए उनके रिश्ते के बारे में कुछ भी कहे लेकिन इस बात से दोनों की रत्ती भर फर्क नहीं पड़ता । एक तरफ जहां प्रियंका अपने परिवार के साथ हर पल को खुलकर जी रही हैं, वहीं निक जोनस भी धीरे-धीरे देसी अंदाज़ में ढलने की कोशिश कर रहे हैं।

Full View

यह भी पढ़ें: कोरोना के प्रति ट्रंप लापरवाह, राष्ट्रपति के पोस्ट पर फेसबुक और ट्विटर ने लिया ऐक्शन

जब एक लड़का और लड़की रिलेशनशिप में आते हैं तो वह प्यार से अपने पार्टनर को कई अलग अलग नामों से बुलाना पसंद करते है। इस बात से प्रियंका भी कोई अलग नहीं हैं। वह भी अपने पति को 'बाबू' बुलाना पसंद करती हैं। ऐसा उनकी पोस्ट देख कर पता चला है।

Full View

यह बात तो है जब भी यह क्यूट कपल साथ होते है तो इन्हें दुनिया की कोई परवाह नही होती। भले ही दोनों एक पॉपुलर स्टार हैं लेकिन एक दूसरे के साथ वो बस एक कपल की तरह ही रहते है।

यह भी पढ़ें: सपना चौधरी की सीक्रेट शादी: पति करते हैं ये काम, जानिए उनकी दिलचस्प बातें

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News