Eid Celebration in Bollywood: सलमान ख़ान की ईद पार्टी होती है सबसे हटकर, सितारों से सज उठती है पूरी महफिल

Eid 2023 Bollywood: रमजान का पाक महिना चल रहा है और 21 अप्रैल को ईद है। ऐसे में चारों ओर बड़े ही जोरों शोरों से ईद की तैयारियां चल रहीं हैं। वहीं हमारे बॉलीवुड सेलेब्स भी हर त्यौहार को बड़े ही धूम धाम से मनाते हैं।

Update: 2023-04-15 14:49 GMT
bollywood bhaijaan salman khan (Photo- Social Media)
Eid 2023 Bollywood: रमजान का पाक महिना चल रहा है और 21 अप्रैल को ईद है। ऐसे में चारों ओर बड़े ही जोरों शोरों से ईद की तैयारियां चल रहीं हैं। वहीं हमारे बॉलीवुड सेलेब्स भी हर त्यौहार को बड़े ही धूम धाम से मनाते हैं। अब ऐसे में ईद आ रही है तो हर साल की तरह इस साल भी इंडस्ट्री के कई सितारे अपने घर ईद की पार्टी रखेंगे। हालांकि पार्टी तो बहुत से सेलेब्स देते हैं, लेकिन सुपरस्टार भाईजान की ईद पार्टी की बात ही कुछ और होती है।

बड़े से बड़े सितारे भाईजान की ईद पार्टी में होते हैं शामिल

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि भाईजान की ईद पार्टी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित पार्टी में से एक है। पार्टी होने के तीन-चार दिन तक तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं और साथ ही चर्चा का विषय बनीं रहती हैं। सलमान खान की पार्टी में इंडस्ट्री के बड़े से बड़े सितारे शिरकत करते हैं। ईद के दिन सलमान खान के घर के बाहर ऐसा लगता है मानों सच मुच के चांद सितारे उतर आएं हो। पूरी रात सितारों का आना-जाना लगा रहता है। खाने-पीने से लेकर म्यूजिक गाने सबका धमाकेदार बंदोबस्त होता है।

पिछले साल सलमान की बहन अर्पिता खान ने रखी थी ईद पार्टी

वैसे तो हर साल ईद की शानदार पार्टी भाईजान अपने घर पर देते हैं, लेकिन पिछले साल ईद की पार्टी का जिम्मा उनकी बहन अर्पिता खान ने उठाया था। जी हां!! अर्पिता खान और आयुष शर्मा ने ईद की पार्टी का आयोजन किया था, जहां इंडस्ट्री के सभी जाने माने सितारे सज-धज कर पहुंचें थे। वहीं पार्टियों का न हिस्सा बनने वाली कंगना रनौत भी इस पार्टी में पहुंचीं थीं। कंगना ने पार्टी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सबको हैरान कर दिया था।

साल 2023 की ईद पार्टी

21 अप्रैल को देशभर में ईद मनाई जाएगी। वहीं सलमान खान की ओर से उनके फैंस को इस साल ईदी मिल ही रही है, क्योंकि भाईजान की फिल्म "किसी का भाई किसी की जान" उसी दिन रिलीज हो रही है। वहीं इस साल भाईजान की ईद पार्टी को लेकर कुछ खबर सामने नहीं आ रही है। ऐसा भी हो सकता है कि इस साल भी सलमान खान ने पार्टी का जिम्मा अपनी बहन को दिया हो। या फिर हो सकता है, इस बार ईद की पार्टी ही न रखी जाए, क्योंकि जिस तरह सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रहीं हैं, उसकी वजह से कुछ भी हो सकता है।

वहीं इस साल ईद पर सलमान खान के फैंस के लिए एक और बुरी खबर है, दरअसल हर साल ईद के मौके पर लाखों फैंस सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर उनका दीदार करने पहुंचते हैं, वहीं सलमान खान भी बाहर आकर ईद के दिन अपने फैंस से मुलाकात करते हैं, लेकिन इस साल सलमान भाई की सिक्योरिटी को देखते हुए उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ को जमा होने से रोका जाएगा।

21 अप्रैल यानी की ईद पर सलमान खान की फिल्म को रही रिलीज

सलमान खान चार साल बाद बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। उनकी फिल्म "किसी का भाई किसी की जान" ईद वाले दिन रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में सलमान खान का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल, जगपति बाबू, जस्सी गिल जैसे स्टार्स हैं।

Tags:    

Similar News