बॉलीवुड शोक में डूबा: नहीं रहे मशहूर निर्माता-अभिनेता, आज दुनिया को कहा अलविदा

मशहूर निर्माता, निर्देशक, लेखक और अभिनेता रह चुके, उनका आज शुक्रवार की सुबह  नानावती अस्पताल में निधन हो गया। कलाओं से भरपूर अरविंद ने इस दुनिया हमेशा के लिए विदा ले ली है। बता दें, अरविंद के बेटे शरमन जोशी भी एक जाने-माने अभिनेता हैं।

Update: 2021-01-29 10:57 GMT
मशहूर निर्माता, निर्देशक, लेखक और अभिनेता रह चुके, उनका आज शुक्रवार की सुबह  नानावती अस्पताल में निधन हो गया। कलाओं से भरपूर अरविंद ने इस दुनिया हमेशा के लिए विदा ले ली है।

मुंबई: अरविंद जोशी जोकि गुजराती सिनेमा के मशहूर निर्माता, निर्देशक, लेखक और अभिनेता रह चुके, उनका आज शुक्रवार की सुबह नानावती अस्पताल में निधन हो गया। कलाओं से भरपूर अरविंद ने इस दुनिया हमेशा के लिए विदा ले ली है। बता दें, अरविंद के बेटे शरमन जोशी भी एक जाने-माने अभिनेता हैं। कई हिट फिल्मों में शरमन ने काम किया है। हिंदी सिनेमा में शरमन बीते दो दशकों से सक्रिय हैं। साथ ही उनके दामाद रोहित रॉय ने टेलीविजन इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया है।

ये भी पढ़ें... फिल्म ‘बैजू बावरा’ के लिए भारत भूषण को आज भी किया जाता है याद

घर पर उनका इलाज न हो पाया

गुजराती कलाकार अरविंद जोशी अपने समय के मशहूर अभिनेता प्रेम चोपड़ा के संबंधी थे। मिली जानकारी के अनुसार, अरविंद जोशी का स्वास्थ्य बीते कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा था। साथ ही उम्र से जुड़ी तकलीफों के चलते घर पर उनका इलाज न हो पाया, तो उन्हें मुंबई के मशहूर नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फोटो-सोशल मीडिया

ऐसे में चिकित्सकों के अनुसार, उनके अंगों ने धीरे धीरे काम करना बंद कर दिया था। जिसके चलते उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भी रखा गया। लेकिन फिर शुक्रवार की सुबह उन्होंने प्राण त्याग दिए।

ये भी पढ़ें...बॉलीवुड की ये फ़िल्में, जिसने पर्दे पर संविधान की धाराओं और अधिकारों को दिखाया

शरमन की शादी प्रेम चोपड़ा की बेटी से

बता दें, अरविंद जोशी के परिवार में उनकी पत्नी और दो संतानें शरमन और मानसी हैं। जबकि मानसी का विवाह चर्चित टीवी व फिल्म अभिनेता रोहित रॉय से हुआ है। शरमन की शादी प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा से हुई है।

इसके साथ ही अरविंद जोशी ने हिंदी फिल्मों ‘शोले’ और ‘इत्तेफाक’ आदि में भी काम किया। वहीं उनका भरा पूरा परिवार रहा है और जोशी परिवार के कई दूसरे सदस्य भी फिल्मों व टीवी में सक्रिय रहे हैं।

ये भी पढ़ें...फिल्म प्रमोशन के लिए स्टार्स ने किए ऐसे-ऐसे काम, फैंस भी रह गए हैरान

Tags:    

Similar News