Bollywood: फिल्म “झूठा कहीं का’’ का ट्रेलर, आपको कर देगा हंसने पर मजबूर

Bollywood के नामी एक्टर्स में से एक ऋषि कपूर जल्द ही फिल्म “झूठा कहीं का’’ से बड़े पर्दे पर फिर से वापसी करने वाले हैं| जिसके डायरेक्टर समीप कंग हैं| हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है जो कि दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है|

Update: 2019-07-04 14:42 GMT

मुंबई: Bollywood के नामी एक्टर्स में से एक ऋषि कपूर जल्द ही फिल्म “झूठा कहीं का’’ से बड़े पर्दे पर फिर से वापसी करने वाले हैं| जिसके डायरेक्टर समीप कंग हैं| हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है जो कि दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है|

Full View

ट्रेलर में ज़बरदस्त कॉमेडी नज़र आ रही है| इस फिल्म में ऋषि कपूर के अलावा जिमी शेरगिल, ओंकार कपूर और सनी सिंह लीड रोल में दिखेंगे| इस फिल्म में आपको भरपूर कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिलेगा|

Full View

आपको बता दें फिल्म में ' प्यार का पंचनामा' फेम सनी सिंह और ओंकार कपूर की जोड़ी एक बार फिर साथ में दिखेगी| जिसमें वह खूब मस्ती करते नज़र आयेंगे| जो इश्क़ फरमाने के लिए झूठों का पुलिंदा खड़ा करते नज़र आ रहे हैं।

Full View

यह भी पढ़ें...#BottleCapChallenge को लेकर Akshay Kumar से क्या बोले Riteish Deshmukh

Full View

इस ट्रेलर में सनी और ओंकार के पिता का किरदार ऋषि कपूर निभाएंगे और वह भी लड़कियों के साथ फ्लर्ट करते नजर आयेंगे| ट्रेलर में जिमी शेरगिल अपने दमदार अंदाज़ में दिख रहे हैं, जिसमें उन्होंने कॉमेडी का भी खूब तड़का लगाया है।

ट्रेलर में गाने की एक झलक में सनी लियोनी मरमेड लुक में नजर आ रही हैं जिस गाने को फेमस रैपर हनी सिंह ने गाया है|

Full View

आपको बता दें, ऋषि कपूर एक साल से न्यूयॉर्क में अपने बीमारी का इलाज करा रहे थे और वह कई अर्से से कैंसर से जूझ रहे थे | इस फिल्म में ऋषि को देखना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है|

Full View

आपको बताते चलें, ऋषि कपूर एक साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर फिल्म “झूठा कहीं का” से वापसी कर रहे हैं| जिसको समीप कंग द्वारा निर्देशित किया गया है| यह फिल्म 19 जुलाई को रिलीज हो रही है। इससे पहले यह फिल्म 15 मार्च को रिलीज होनी थी, जो आगे के लिए टाल दी गई थी।

Full View

Full View

Full View

Full View

Full View

Full View

Full View

Full View

Full View

Tags:    

Similar News