BTS RM Biography: बीटीएस मेंबर RM का सफर नहीं था इतना आसान, बचपन में करना पड़ा संघर्ष

BTS Kim Namjoon RM Biogrpahy In Hindi: बीटीएस के फैन आपको दुनियाभर में देखने को मिल जाएंगे लेकिन क्या आपको पता हैं कि बीटीएस मेंबर Kim Namjoon के बारे में

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-05-10 08:01 GMT

BTS RM Biography In Hindi

BTS RM Biography: आरएम को लोग बीटीएस ग्रुप के लीडर के रूप में जानते हैं। इस समय BTS leader RM's 'Come back to me का टीजर आया है। जिसकी वजह से वो सुर्खियों में छा गए हैं। 'Come back to me Teaser को दुनियाभर में लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बीटीएस एक ऐसा बैंड ग्रुप हैं, जिसकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में हैं। भारत में बीटीएस के फैंस खुद को BTS Army कहकर पुकारते हैं। BTS Member की दीवानगी लोगो के सर इस कदर चढ़कर बोलती है कि उनको कोई भी गाना आते ही सोशल मीडिया समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करने लगता है। तो वहीं BTS Members के लीडर  RM यानि Kim Namjoon के चाहने वाले भी दुनियाभर में हैं। ये अपने ग्रुप को हमेशा जोड़कर रखते हैं। लेकिन क्या आपको RM की रियल लाइफ स्टोरी पता है नहीं तो चलिए जानते हैं BTS RM यानि Kim Namjoon के बारे में

बीटीएस मेंबर आरएम बॉयोग्राफी (BTS RM (Kim Namjoon) Biography In Hindi)-

  • आरएम रियल नेम-  किम नाम-जून
  • बीटीएस आरएम जन्मदिन- 12 सितम्बर 1994
  • आरएम बीटीएस आयु:- 30 वर्ष
  • करियर-  रैप मॉन्स्टर (आरएम)
  • निवास स्थान- दक्षिण कोरिया
  • जन्म स्थान-  इल्सान-गु, गोयांग, दक्षिण कोरिया
  • बीटीएस आरएम हाईट:  5'11" (180 सेमी) 

BTS Leader RM जिनका Real Name Kim Namjoon हैं। एक दक्षिण कोरियाई रैपर, गीतकार व रिकॉर्ड निर्माता है। आरएम का जन्म 12 सितंबर 1994 (RM Date Of Birth) को इल्सान-गु, गोयांग, दक्षिण कोरिया में हुआ था। आरएम को वैश्विक K-Pop सनसनी, BTS Leader और रैपर के नाम से जाने जाते हैं। 

बीटीएस लीडर आरएम कितने पढ़े-लिखें हैं (RM Education)-

RM ने ग्लोबल साइबर यूनिवर्सिटी गए और ब्रॉडकास्टिंग और परफॉर्मिंग आर्ट में पढ़ाई की है। आरएम राष्ट्रीय स्कूल परीक्षा में शीर्ष रैंक पाने वालों में से एक थे। और उनका TOEIC स्कोर 900 से अधिक है। 

RM ने स्कूल में अपनी स्थानीय भाषा व जापानी भाषा का ज्ञान लिया। इसके अलावा वह फ्रेंड्स जैसे प्रसिद्ध अमेरिकी सिटकॉम देखकर अंंग्रेजी से परिचित हुए। उन्होंने न्यूजीलैंड (Did RM study in New Zealand?) में भी पढ़ाई की है। और अंग्रेजी में स्व-शिक्षा प्राप्त की, जिसे वे आवश्यक मानते थे। 

आरएम ने रैपिंग कब से शुरू की (When did RM start rapping?)-


RM ने कम उम्र में ही रैपिंग करना शुरू कर दिया व इसे अपना पेशा बना लिया। उन्होंने एक स्वतंत्र कलाकार के रूप में शुरूआत की और BTS में शामिल होने से पहले कुछ स्थानीय समूहों के साथ गाया। BTS में शामिल होने के बाद, में शामिल होने के बाद, वह समूह के प्रमुख व मुख्य रैपर व गीतकार बन गए। उन्होंने संगीत देने के लिए प्रसिद्ध कोरियाई व वैश्विक रैपर्स के साथ मिलकर काम किया है। जो वेब सनसनी बन गया है। 

RM ने अपने संगीत करियर की शुरूआत रंच रांडा नाम के मंच के तहत एक रैपर के रूप में की थी। उन्होंने कोरियाई हिप-हॉप दृश्य में "डेनमह्युप" समूह के सदस्य के रूप में पहचान मिली। बाद में वो BTS में शामिल हो गए। आरएम (Kim Namjoon) ने 2 दिसंबर को एकल "वाइल्ड फ्लावर" के नेतृत्व में अपना पहला एकल स्टूडियो एल्बम, इंडिगो जारी किया। यह एल्बम बिलबोर्ड 200 पर तीसरे नंबर पर पहुंच गया।

क्या आरम की कोई गर्लफ्रेंड है (Does RM have a gf)-

आरएम (Kim Namjoon) के बारे में कहा जाता हैं कि पहले उन्होंने किसी को डेट किया था। लेकिन वर्तमान में सिंगल हैं। 

आरएम का कुल नेटवर्थ कितना है? (RM Net Worth)-

RM यानि Kim Namjoon जोकि BTS Group के लीडर हैं। यदि हम आरएम के कुल नेटवर्थ की बात करें तो आएम की कुल नेटवर्थ USD 30 million यानि 245 करोड़ रूपए (RM Net Worth In Rupees) तक है। 

Tags:    

Similar News