इस बार रणवीर की बेबाकी पर दीपिका नहीं, उनके पापा ने दिया जवाब

Update: 2016-12-01 08:02 GMT

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का बेफिक्र अंदाज हर किसी को भाता है और उनकी बेबाकी के सब कायल हैं। वे अपने रिलेशनशिप को भी नहीं छुपाते हैं। दीपिका पादुकोण से उनकी दिल्लगी से सब वाकिफ हैं। पिछले दिनों उनके ब्रेकअप की खबरें भी सुर्खियों में थी, लेकिन सब बेबुनियाद थीं। दोनों पिछले दिनों जब एक पार्टी में हाथों में हाथ डाले पहुंचे तो सबकी ज़ुबान बंद हो गई।

रणवीर सिंह अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करते हैं। जब वो ‘कॉफी विद करन के शो दीपिका को मैरिज मैटरियल कहा था तब से और गॉसिप होने लगी है। रणवीर के इस टिप्पणी पर दीपिका ने भले ना कुछ रिएक्ट किया हो, लेकिन दीपिका के पापा ने अपने मन के बात कही है।

इंग्लिंश न्यूज पेपर मिड डे से बात करते हुए पिता प्रकाश पादुकोण ने कहा है, वो दोनों अब एडल्ट है और क्या करना है ये अच्छी तरह जानते हैं। वे दीपिका को इतनी आज़ादी दे चुके हैं कि वो खुद अपने निर्णय ले सके। वो क्या करना चाहती है ये निर्णय लेने के लिए वो आजाद है। इन दिनों रणवीर सिंह अपनी फिल्म बेफिक्रे के प्रमोशन में बिजी हैं तो वहीं दीपिका भी अपनी हॉलीवुड फिल्म को प्रमोट कर रही हैं।

Tags:    

Similar News