Border 2 Release Date: देवा मूवी के साथ ही बॉर्डर 2 की रिलीज डेट पर आया अपडेट
Border 2 Release Date Update: देशभक्ति पर आधारित फिल्म बॉर्डर का सीक्वल यानि बॉर्डर 2 की रिलीज डेट पर आया अपडेट;
Border 2 Release Date Update (Image- Credit- Social Media)
Border 2 Update: बॉर्डर जोकि 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुनील शेट्टी, सनी देओल, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना और अन्य एक्टर लीड रोल में थे। फिल्म में भारत-पाकिस्तान के युद्ध को दर्शाया गया है। फिल्म के अंत में केवल सनी देओल और जैकी श्रॉफ ही जीवित रहते हैं। अब जाकर बॉर्डर का सीक्वल आने वाला है। इस फिल्म में पुरानी कास्ट को रिप्लेस कर दिया गया है। तो वहीं फिल्म (Border 2 Movie) की शूटिंग और इससे जुड़े अन्य चीजों पर अपडेट आता रहता है। तो वहीं अब जाकर फिल्म के रिलीज डेट पर अपडेट आया है।
बॉर्डर 2 की रिलीज डेट पर अपडेट आया है ( Border 2 Release Date Update)-
सनी देओल के फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की देवा के साथ गदर 2 की मचअवेटेड फिल्म बॉर्डर की रिलीज डेट सामने आ गई है। आज यानि 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में शाहिद कपूर की फिल्म देवा रिलीज हुई है। इस फिल्म के साथ ही Border 2 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए गुड न्यूज लेकर आई है। बता दे देवा के साथ ही बॉर्डर 2 (Border 2) का टीजर रिलीज किया गया है। जिसमें Border 2 के रिलीज डेट के बारे में जानकारी शेयर की गई है। बता दे कि दर्शकों को देशभक्ति का रंग 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
इससे पहले मेकर्स ने शूटिंग शुरू करने का ऐलान करते हुए कास्ट की जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। Border 2 में भूषण कुमार, कृष्णा कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता सहित एक शानदार प्रोडक्शन टीम है। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। सनी देओल, वरूण धवन, दिलजीत दोसांझ और अरहान शेट्टी जैसे कलाकारों से सजी यह सीक्वल देशभक्ति, साहस और बलिदान की एक दमदार कहानी पेश करती है।