Dhurandhar 2 की वजह से पाकिस्तान में हुआ Netflix क्रैश, जानिए क्या है सच?
Dhurandhar 2 Release Pakistan Netflix Crash: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 पाकिस्तान में ओटीटी पर रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स हुआ क्रैश, जाने क्या है इस वायरल खबर की सच्चाई
Dhurandhar 2 Release Pakistan Netflix Crash (Image Credit- Social Media)
Dhurandhar 2 OTT Release: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त और अन्य लीड रोल में थे। ये साल की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है। Dhurandhar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रूपए के कलेक्शन का आकड़ा पार कर लिया है। तो वहीं Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के बाद ओटीटी पर रिलीज हुई है। फिल्म भारत में तो रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन की है। लेकिन जैसे ही फिल्म पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि नेटफ्लिक्स क्रैश हो गया है। चलिए जानते हैं कि इस खबर में कितनी सच्चाई
क्या धुरंधर 2 पाकिस्तान में ओटीटी पर रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स हुआ क्रैश (Is Dhurandhar 2 Release In Pakistan Netflix Crash )-
आदित्य धर की फिल्म Dhurandhar 2 भारतीय सिनेमाघरों में तो भौकाल मचा ही चुकी है। तो वहीं अब जाकर Dhurandhar 2 ओटीटी पर रिलीज हो गई है। फिल्म भारत से पहले पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। यह दावा तब सामने आया जब पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म पाकिस्तान में आधी रात से स्ट्रीम होना शुरू हुई और इतनी ज्यादा देखी गई कि कुछ ही मिनटों में ओटीटी प्लेटफॉर्म के सर्वर क्रैश हो गए। पोस्ट में आगे दावा किया गया कि पाकिस्तानी दर्शक फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित थे।
हालांकि, तथ्यों की जांच से पता चलता है कि 'धुरंधर 2' अभी तक किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नहीं हुई है। फिल्म आधिकारिक तौर पर भारत में 4 जून को JioHotstar पर स्ट्रीम होने वाली है, न कि नेटफ्लिक्स पर जैसा कि वायरल पोस्ट में दावा किया गया है। चूंकि यह फिल्म फिलहाल कहीं भी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध नहीं है, इसलिए यह दावा कि पाकिस्तानी दर्शकों ने इसे भारतीय दर्शकों से पहले देखा और सर्वर क्रैश का कारण बने, पूरी तरह से भ्रामक है। अन्य जगहों के दर्शकों की तरह पाकिस्तानी दर्शकों को भी आधिकारिक ओटीटी रिलीज़ का इंतजार करना होगा।
धुरंधर 2 ओटीटी रिलीज डेट (Dhurandhar 2 OTT Release Date)-
धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब जाकर ओटीटी पर रिलीज होगी। रिपोर्ट कि माने तो धुरंधर 2 जियोहॉटस्टार पर 4 जून 2026 के बाद 5 जून 2026 को रिलीज होगी।