बॉलीवुड एक्टर संदीप यादव ने दिलीप कुमार को ऐसे किया याद, सुनकर आंखें हो जाएंगी नम

Dilip Kumar : दिलीप कुमार के जाने का गम पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री को रुला रहा है। लोग अपने अलग अलग अंदाज से दिलीप कुमार को आखिरी विदाई दे रहे हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-07-08 15:56 GMT

दिलीप कुमार ( डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Dilip Kumar : दिलीप कुमार के जाने का गम पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री को रुला रहा है। लोग अपने अलग अलग अंदाज से दिलीप कुमार को आखिरी विदाई दे रहे हैं। ऐसे में फिल्मी दुनिया का एक कलाकार कुछ खास तरीके से इन्हे याद कर रहा है। जी हां इस कलाकार का नाम है संदीप यादव। ये पीपली लाइव बाटला हाउस जैसी फिल्मों में काम किया है। आश्रम वेब सीरीज में इनके काम को पसंद किया गया है। 

इस बीच संदीप यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक गाना गा कर दिलीप कुमार को आखिरी विदाई दे रहे हैं। यह गाना फिल्म 'आदमी' का है जिसे मुहम्मद रफ़ी साहब ने गया है और संगीत नौसद साहब ने दिया है। इस गाने को शकील बदायूंनी ने लिखा है। इस गाने को संदीप यादव ने अपने सुरीले आवाज में एक अलग ही अंदाज में पेश किया है।

इसे सुनते ही लोगों को दिलीप कुमार की याद आ जायेगी। इस गाने के बोल हैं 'आज पुरानी राहों से कोई मुझे आवाज न दे, दर्द में डूबे गीत न दे, गम में सिसकता साज न दे!' इस कलाकार के बारे में आपको पता दें कि संदीप ने अनेकों सीरियल जैसे कि सावधान इंडिया, सोनी सब, स्टार प्लस और अनेकों सीरियल में काम किया है।

Full View

आपको बता दें कि हाल ही में अभिनेता दिलीप कुमार की मृत्यु हुई है। इनकी तबियत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। इन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सारा बॉलीवुड शोक मना रहा है और ऐसे में कलाकार अपने तरीकों से दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस अभिनेता को पूरा हिंदुस्तान आज याद कर आखें नम कर रहा है।

बता दें कि अभिनय सम्राट दिलीप कुमार का कल सुबह निधन (dilip kumar passes away) हो गया। वह 98 साल के थें। वह पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थें। दिलीप कुमार के जन्म का असली नाम युसूफ खान है। उनका जन्म पेशावर (अब पाकिस्तान मे) में हुआ था। उनके पिता मुंबई आ बसे थे, जहां उन्होंने हिन्दी फ़िल्मों में काम करना शुरू किया। बाद में उन्होने अपना नाम दिलीप कुमार रख लिया था।

Tags:    

Similar News