अभिनेता दिलीप कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी, पत्नी सायरा ने किया ट्वीट

बॉलीवुड के 80 दशक के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार को बीते दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके कारण उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-05-03 06:00 GMT

दिलीप कुमार( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

मुंबईः बॉलीवुड के 80 दशक के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को बीते दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके कारण उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इस बीच एक खुशी की खबर आई है। बता दें कि दिलीप कुमार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं।

इसकी जानकारी उनकी पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो ने दिया हैं। सायरा बानों ने बताया कि सबकी दुआ और डॉक्टरों के चलते अब दिलीप कुमार की तबीयत पूरी तरह ठीक है। वहीं सायरा ने एक मीडिया को इंटर्व्यू कहा कि, 'डॉक्टर्स ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहा जिसके बाद उन्हें खार (नॉन कोविड अस्पताल) स्थित हिंदुजा अस्पताल में एडमिट कराया गया। उनका रूटीन चेकअप किया गया है। बाकी उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। फिलहाल उनकी स्थिति अभी बेहतर है।'

सायरा ने आगे बताया कि कुछ दिन पहले उनके सभी टेस्ट हुए। लेकिन उनकी स्थिति अभी बेहतर है। फिलहाल वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। यह सब प्रशंसको की दुआ का असर है। इस बीच उनके सभी फैंस को शुक्रिया। दिलीप साहब (Dilip Kumar) स्वस्थ हैं।

कुछ दिन पहले ही दिलीप कुमार ने किया ट्वीट

आपको बता दें कि हाल ही में दिलीप ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्विट किय है। जिसमें वह कोरोना महामारी को देखते हुए लोगों को ख्याल रखने का कहा। उन्होंने लिखा कि, 'सभी लोग सुरक्षित रहिए।' इतना ही नहीं कोरोना के कारण दिलीप कुमार ने पिछले साल अपनी जन्मदिन की पार्ट को रद्द कर दिया था। इसके साथ ही उनकी पत्नि सायरा कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंदों की सहायता पहुंचाने का काम किया। सायरा की इस काम को लेकर लोगों ने खूब सराहा।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News