Srijana Subedi का दूसरा पोस्ट, बर्थडे पर आई Bibek Pangeni की याद, कहा- वादा नहीं कर पाई पूरा
Srijana Subedi Post: विवेक के जाने के बाद सृजना ने अपना पहला जन्मदिन मनाया, ऐसे में अपने जन्मदिन पर सृजना ने एक बेहद ही इमोशनल कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है|;
Srijana Subedi Bibek Pangeni: नेपाली इंफ्लूएंसर कपल विवेक पंगेनी और सृजना सुबेदी की प्रेम कहानी किसी हीर रांझा की प्रेम कहानी से कम नहीं है, जी हां! कुछ प्रेम कहानियां दुनिया भर में अपनी निशानियां छोड़ जाती हैं, और ऐसी ही एक प्रेम कहानी विवेक पंगेनी और सृजना सुबेदी की है। विवेक पंगेनी और सृजना सुबेदी की लव स्टोरी आज के समय में हर किसी के लिए एक मिसाल बन गई है। जैसा कि आप जानते होंगे कि पिछले साल दिसंबर महीने में विवेक पंगेनी की मृत्यु हो गई, इस खबर देश की पूरी जनता का दिल झकझोर कर रख दिया। विवेक के जाने के बाद सृजना ने अपना पहला जन्मदिन मनाया, ऐसे में अपने जन्मदिन पर सृजना ने एक बेहद ही इमोशनल कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है, जिसे देख फैंस रो पड़े हैं।
सृजना सुबेदी का बर्थडे पोस्ट
4 फरवरी को सृजना सुबेदी का बर्थडे था, लेकिन इस बार का उनका बर्थडे बेहद दुखद था, क्योंकि उनके साथ विवेक नहीं थे, ऐसे में विवेक को याद करते हुए सृजना ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात लिखी है। सृजना ने लिखा, उन्होंने सोचा था कि वो अपना हर बर्थडे अपने पति विवेक के साथ बिताएंगी लेकिन ये वादा पूरा नहीं कर सकीं। इसी तरह सृजना से और भी दिल की बातें कहीं हैं। यहां देखें पोस्ट -
ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे विवेक
सृजना और विवेक सबसे फेवरेट इन्फ्लूएंसर कपल थे, इनकी प्यार भरी प्रेम कहानी हर किसी की फेवरेट थी, सृजना विवेक से बेइंतहा प्यार करतीं थीं, लेकिन फिर अचानक सृजना की जिंदगी में ऐसा तूफान आया कि वह विवेक को उनसे हमेशा के लिए दूर लेकर चला गया। बता दें कि विवेक पंगेनी का 19 दिसंबर को निधन हो गया है। 36 साल के विवेक का अमेरिका में ब्रेन कैंसर का इलाज चल रहा था, जब विवेक का कैंसर का इलाज चल रहा था, उस दौरान उनका साया बनकर उनकी पत्नी सृजना उनके साथ खड़ी थीं, सृजना ने इस लड़ाई में अपने पति का पूरा साथ दिया, उन्होंने विवेक की खूब सेवा की, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, उसने सृजना से विवेक को हमेशा के लिए अलग कर दिया, दो सालों तक कैंसर से जंग लड़ने के बाद विवेक दुनिया को अलविदा कह गए। और कुछ इस तरह सृजना और विवेक की प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ, जिसे देख देश भर की जनता की आंखों से आंसू निकल आए थे।