Dilip Kumar अस्पताल में भर्ती, जानें कैसी है उनकी तबीयत

Dilip Kumar: दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-06-06 05:54 GMT

Dilip Kumar: दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके कारण उन्हें अस्पताल के भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी उनकी पत्नी सायरा बानो ने दी है।

दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो (Dilip Kumar's wife Saira Banu) ने बताया है कि "उन्हें पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। डॉक्टरों उन पर नजर बनाए हुए है।" सारा बानो (Saira Banu) ने बताया कि डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है। दिलीप कुमार को मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल (PD Hinduja Hospital) में भर्ती कराया गया है।

वहीं दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल के जरिए जानकारी दी गई है कि, "दिलीप साहब को नियमित जांच और नॉन-कोविड की जांच के लिए पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पास सांस फूलने की समस्या हो रही थी। फिलहाल डॉ. नितिन गोखले के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है। कृपया साहब को अपनी दुआओं में रखें और सुरक्षित रहें।"

बता दें कि कुछ दिन पहले भी दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को अस्पताल में भर्ती किया था। तब जानकारी दी गई थी कि उन्हें रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया था। स्वस्थ्य होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। 

Tags:    

Similar News