कंगना तो फंस गईं: जाना पड़ सकता है पुलिस थाने, किसानों पर लगाया था आरोप

बॉलीवुड पंगा गर्ल इन दिनों मुश्किलों में घिरी दिख रहीं हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने कृषि बिल पर अपनी बात रखी थी। जिसके बाद कर्नाटक के टुमकुरु जिले की एक अदालत ने अभिनेत्री पर FIR के निर्देश दिए थे।

Update: 2020-10-13 15:00 GMT
बॉलीवुड पंगा गर्ल इन दिनों मुश्किलों में घिरी

बॉलीवुड पंगा गर्ल इन दिनों मुश्किलों में घिरी दिख रहीं हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने कृषि बिल पर अपनी बात रखी थी। जिसके बाद कर्नाटक के टुमकुरु जिले की एक अदालत ने अभिनेत्री पर FIR के निर्देश दिए थे।

फंस गई कंगना

अब खबर आई है कि कंगना के खिलाफ FIR दर्ज हो गयी है। लोगों ने कंगना के कृषि बिल को लेकर किए पोस्ट पर आपत्ति जताई है। आपको बता दें, कि 21 सितंबर को कंगना ने ट्विटर के माध्यम से कहां था -जिन लोगों ने सीएए पर गलत जानकारी और अफवाहें फैलाईं, जिसकी वजह से हिंसा हुई वही लोग अब किसान विरोधी बिल पर पर गलत जानकारी फैला रहे हैं, जिससे राष्ट्र में डर है। वे आतंकी हैं। उनके इसी बयान के बाद लोग उनके विरोद पर उतर आए है और कंगना पर किसानों के अपमान का आरोप लगा रहा है।

Full View

तुमकुर जिले केस हुआ दर्ज

इस मामले में तुमकुर जिले की पुलिस ने अभिनेत्री पर FIR दर्ज की है। जिसमें कंगना पर विवादास्पद केंद्रीय कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को टारगेट करने का आरोप है। दर्ज हुए इस केस पर पुलिस का कहना है कि इसे भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के अंतर्गत धारा 108 (अबेटमेंट), एक समुदाय का तिरस्कार करना (153A), जानबूझकर शांति भंग करने के इरादे से अपमान (504) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Full View

ये भी देखें: PF खाताधारकों को तोहफा: अब आसान होगी जिंदगी, किया गया बड़ा बदलाव

कंगान ने नही दी अपनी प्रतिक्रिया

बता दें, कि कंगना शायद एक लौटी ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं जो बिना किसी डर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते आईं हैं। लेकिन इस बार कृषि बिल पर कंगा का यह ट्वीट उनके लिए मुसीबत साबित हो सकता है। हालांकि अभी तक इस मामले में अभिनेत्री की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

ये भी देखें: नवरात्रि: यहां भक्त रहषु के बुलावे पर दौड़ी चली आई थीं मां, आज भी मौजूद हैं सबूत

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News