गौहर खान ने किया चुनावी छेड़छाड़, साध्वी प्रज्ञा पर कसा तंज किया ये कमेंट

साध्वी प्रज्ञा ने एक्टर कमल हासन के नाथूराम गोडसे वाले बयान पर कुछ ऐसा बयान दिया था जिससे कि उनकी पार्टी ने भी किनारा कर लिया था।

Update: 2019-05-17 05:24 GMT

नई दिल्ली: चुनावी माहौल में क्या आम क्या खास सभी सियासी रंग में रंगे हैं। समय समय पर हमें हर तरफ से प्रतिक्रियाएं सुनने को मिल रही हैं। अब एक्ट्रेस और मॉडल गौहर खान ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के विवादास्पद बयान पर कमेंट किया है।

साध्वी प्रज्ञा ने एक्टर कमल हासन के नाथूराम गोडसे वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त ही रहेंगे। उनको आतंकवादी कहने वाले लोगों को अपने गिरेबां में झांककर देखना चाहिए। ऐसे लोगों को जनता चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी।

यह भी देखें... श्रीलंका में दहशत का कहर, अभी भी थम नहीं रहे हैं हमले, फैक्ट्री में लगाई आग

प्रज्ञा के बयान पर मामला गर्माया तो बीजेपी ने इससे किनारा कर लिया। इसके बाद प्रज्ञा ठाकुर ने अपने बयान पर प्रदेश अध्यक्ष से माफी मांग ली और अपना बयान भी वापस ले लिया। लेकिन जो बात वो कह चुकी थीं वो तो कह चुकी थीं।

प्रज्ञा के इसी बयान पर अब गौहर खान ने कमेंट किया। उन्होंने ट्विटर के जरिए लिखा, चलो बच्चों, सारे खुश हो जाओ, सॉरी बोल दिया, सॉरी बोल दिया। लेकिन फिर भी चुनाव तो लड़ेंगे। गौहर के इस ट्वीट को स्वरा भास्कर ने भी ट्वीट किया।

कमल हासन ने 12 मई को अरावकुरिचि में कहा था, 'आजाद भारत का पहला आतंकी हिंदू था। उसका नाम नाथूराम गोडसे था। यहीं से आतंक की शुरुआत हुई थी।' भाजपा, अन्नाद्रमुक, संघ और हिंदू महासभा कमल के इस बयान के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं। इसी कड़ी में साध्वी प्रज्ञा ऐसी बात कह गईं कि बीजेपी ने उनके बयान से पल्ला झाड़ लिया।

यह भी देखें... CTET 2019: आर्थिक आधार पर 10% आरक्षण पर SC ने केंद्र को दिया नोटिस

साध्वी भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार हैं। इसी पर गौहर ने कमेंट किया कि 'चुनाव तो लड़ेंगे ही'। गौहर फिल्मों के अलावा सामाजिक तौर पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर ही सामाज या राजनीति से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखती दिखाई देती हैं।

Tags:    

Similar News