Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin शो का बदल जाएगा समय, उसकी जगह आएगा ये नया शो

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin New Time: स्टार प्लस के फेमस टीवी सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में का बदल जाएगा समय क्योंकि उसकी जगह आने वाला है नया शो;

Report :  Shikha Tiwari
Update:2025-02-14 10:01 IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin TV Serial Time Change (Image Credit- Social Media)

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Update: स्टार प्लस पर गुम हैं किसी के प्यार में टीवी सीरियल का तीसरा जनरेशन इस समय दर्शकों को टीवी पर देखने को मिल रहा है। जिसमें नील, तेजू और ऋतुराज की कहानी के साथ एक नया लव-ट्राइगल दर्शकों को हर रोज देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से शो की कहानी में एक बदलाव दर्शकों को देखने को मिला है। भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज के शो से बाहर जाने के बाद, शो में नए लीड के तौर पर परम सिंह, सनम जौहर और वैभवी हंकारे की एंट्री हुई है। तो वहीं इस बार शो को रोमांचक बनाने के लिए निर्माताओं ने शो की कहानी में बदलाव किया है। इस बार दो लीड एक्टर और एक्ट्रेस के बीच लव-ट्राइगल को दर्शाया जा रहा है। जिसमें परम और वैभवी पॉजीटिव किरदार में नजर आ रहे हैं। तो वहीं सनम जौहर एक निगेटिव किरदार प्ले करेंगे। कहीं ना कहीं दर्शक Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के निर्माताओं से नाराज भी नजर आएं क्योंकि वो हर एक सीजन में लव-ट्राइगल जैसी ही कहानी दर्शाते हैं। तो वहीं इन सबके बीच अब खबर आ रही हैं गुम हैं किसी के प्यार में टीवी सीरियल का समय बदलने वाला है। 

गुम हैं किसी के प्यार में टीवी सीरियल का बदल जाएगा समय (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin TV Serial Time Change)-

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुम हैं किसी के प्यार में टीवी सीरियल का समय बदल जाएगा। शो को नया टाइम स्लॉट मिलने वाला है। क्योंकि स्टार प्लस पर नया टीवी सीरियल जादू तेरी नजर रात 8.15 पर प्रसारित होने वाला है। जिसकी वजह से Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में टीवी पर जादू तेरी नजर से पहले प्रसारित किया जाएगा। शो में नया अध्याय शुरू हुआ है। कहानी तेजू के ईर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है। जो खुद को करिश्माई रॉकस्टार और दयालु डॉक्टर नील के आस-पास पाती है। 

गुम हैं किसी के प्यार में आज का एपिसोड (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode)-

गुम हैं किसी के प्यार में टीवी सीरियल का एक नया प्रोमो जारी किया गया है। जिसके अनुसार आने वाले एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। दरअसल तेजू को उसके घर की सही सलामत छोड़ने के बाद नील देर रात घर पहुंचता है, जिसके बाद सुबह जब उसका सामना घर वालों से होता है। तो सबके सब एक साथ उसके साथ छेड़छानी  करते हुए देर रात आने के लिए डांटते हैं। वहीं इस बीच उसके सामने एक ऐसी बात आती है। जिसे सुनकर नील को झटका लग जाता है। 


Tags:    

Similar News