Indian 2 Collection Day 1: कमल हासन की इंडियन 2 बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन हिट या फ्लॉप जाने

Indian 2 Box Office Collection Day 1: कमल हासन 26 सालों के लंबे गैप के बात सेनापति के रोल में फिर से बॉक्स ऑफिस पर वापसी किए हैं, चलिए जानते हैं Indian 2 का कलेक्शन

Written By :  Shikha Tiwari
Update:2024-07-12 18:42 IST

Indian 2 Collection Day 1 

Indian 2 Collection Day 1: कमल हासन कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) में सुप्रिम यास्किन के किरदार को प्ले करने के बाद अपनी 26 साल पहले रिलीज हुई फिल्म इंडियन के सीक्वल यानि Indian 2 यानि Hindustani 2 दर्शकों के लिए लेकर आए हैं। तो वहीं Indian 2 के रिलीज से पहले ही मेकर्स ने Indian 3 की भी घोषणा कर दी थी। फिल्म Indian 2 में कमल हासन (Kamal Haasan) ने अपने सेनापति के किरदार को फिर से उजागर किया है। और देश में फैल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है। Indian 2 रिलीज से पहले ही कानूनी पचरे में फस गई थी। लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। चलिए जानते हैं कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कलेक्शन (Indian 2 Box Office Collection Day 1) किया है।

कमल हासन की इंडियन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Kamal Haasan Movie Indian 2 Box Office Collection Day 1 In Hindi)-

कमल हासन (Kamal Haasan) की फिल्म Indian 2 के यदि हम कहानी की बात करें तो देश का एक युवा अरविंदन (सिद्धार्थ) अपने दोस्तों के साथ मिलकर इंटरनेट पर वीडियोज के माध्यम से भष्ट्र राजनेताओं और ऑफिसरो के खिलाफ जंग छेड़ता है। लेकिन वो हिम्मत हार जाता है। लेकिन हिंदुस्तानी को याद करते हुए उसकी वापसी की मुहिम चलाता है। नतीजतन काफी समय से ताइपे में अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे। सेनापति इस जंग को आगे बढ़ाने के लिए भारत आ जाता है। हिंदुस्तानी इस समय देश छोड़कर गए घोटालेबाजों को सबक सिखा रहा था। हिंदुस्तानी भ्रष्टाचार से मुक्ति दिला पाता है या नहीं ये जानने के लिए आपको सिनेमाघरों की तरफ रूख करना पड़ेगा। ये तो बात रही कहानी की चलिए बात करते हैं Indian 2 के कलेक्शन (Indian 2 Day 1 Collection) की

कमल हासन की इंडियन 2 पर अक्षय कुमार की सरफिरा और कल्कि 2898 एडी का असर नहीं पड़ा और फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई की है। बता दे कि कमल हासन की फिल्म हिंदुस्तानी 2 ने पहले दिन 17 करोड़ (Indian 2 Collection Day 1) तक का कलेक्शन किया है।

Tags:    

Similar News