इरफान पर कास्टिंग काउच, कभी इस एक्ट्रेस ने लगाया था आरोप

आज न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया इरफान खान को याद कर रही है। बॉलीवुड में अपनी धाक जमा चुके अभिनेता ने जब अपनी पहली सोलो सक्सेस हासिल की तो उनके साथ एक विवाद भी जुड़ गया।

Update: 2020-04-29 10:03 GMT

लखनऊ: आज सुबह बॉलीवुड से एक बुरी खबर आई, जिसने न केवल फिल्म इंडस्ट्री को बल्कि पूरे देश को सदमे में डाल दिया। आज बॉलीवुड ने अपना एक अनमोल सितारा खो दिया। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के फेमस एक्टर इरफान खान की। बुधवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में 54 साल की उम्र में एक्टर का निधन हो गया। इरफान एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। हालत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। लेकिन इस बीमारी से लड़ते-लड़ते वो जिंदगी की लड़ाई हार गए।

'पान सिंह तोमर' के साथ जुड़ा विवाद

आज न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया उन्हें याद कर रही है। बॉलीवुड में अपनी धाक जमा चुके अभिनेता ने जब अपनी पहली सोलो सक्सेस हासिल की तो उनके साथ एक विवाद भी जुड़ गया। बता दें कि 'पान सिंह तोमर' की वजह से उन्हें पहली बार सोलो सक्सेस मिली। इस फिल्म ने मानो उनकी पूरी जिंदगी बदल दी थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। लेकिन कहते हैं ना बॉलीवुड और कॉन्ट्रोवर्सी का पुराना रिश्ता है। यहां एक्टर के फेमस होने के साथ ही जुड़ने लगती हैं कॉन्ट्रोवर्सीज।

यह भी पढ़ें: CM योगी ने शिव सेना को दिया करारा जवाब, बुलंदशहर मामले में कसा था तंज

फिल्म की एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच का लगाया था आरोप

ऐसा ही कुछ इरफान खान के साथ हुआ। फिल्म 'पान सिंह तोमर' में उनके साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस ममता पटेल ने उन पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ममता पटेल का कहना था कि इरफान ने उनके साथ नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की और इसके बदले उन्होंने एक्ट्रेस को बढ़िया रोल दिलाने का वादा किया था। फिल्म 'पान सिंह तोमर' में ममता पटेल ने कर्नल मसंद की पत्नी का छोटा सा रोल प्ले किया था। फिल्म में पान सिंह इन्हीं के लिए आइसक्रीम पहुंचाने जाता है।

यह भी पढ़ें: इरफान खान का निधन थिएटर और वर्ल्ड सिनेमा के लिए क्षति: पीएम मोदी

टेलीविजन सीरियल्स से करियर की शुरूआत

इरफान खान के एक्टिंग करियर की शुरूआत टेलीविजन सीरियल्स से हुई थी। अपने शुरूआती दिनों में वे ‘चाणक्य’, भारत एक खोज, चंद्रकांता जैसे धारावाहिकों में दिखाई दिए।

वहीं अगर उनके फिल्मी करियर की बात की जाए तो, उसकी शुरूआत फिल्म 'सलाम बाम्बे' से एक छोटे से रोल के साथ हुईा इसके बाद इरफान खान कई फिल्मों में छोटे-बड़े रोल में दिखाई दिए लेकिन असली पहचान उन्हें मकबूल, रोग, लाइफ इन अ मेट्रो, स्लमडॉग मिलेनियर, पान सिंह तोमर, द लंचबाक्स जैसी फिल्मों से मिली।

फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार

इरफान खान को ‘हासिल’ फिल्म के लिये साल 2004 का फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। उन्होंनें बालीवुड की 30 से ज्यादा फिल्मों मे अभिनय कर चुके हैं। वह 'ए माइटी हार्ट’, ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ और ‘द अमेजिंग स्पाइडर मैन’ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। ‘पान सिंह तोमर’ फिल्म उनकी सोलो सक्सेस थी, जो काफी सुपरहिट रही।

यह भी पढ़ें: नीरी की स्टडी: तापमान बढ़ने पर कम होता है कोरोना संक्रमण

2011 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया

जब केन्द्र में मनमोहन सिहं की सरकार थी तो इरफान को साल 2011 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 60वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2012 में इरफान खान को फिल्म 'पान सिंह तोमर' में अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिया गया।\

इरफान की आखिरी रिलीज फिल्म

साल 2018 में इरफान कैंसर के इलाज के लिए लंदन गए थे, वहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज के चलते वे बॉलीवुड से दूर रहे। लंबे समय तक इस बीमारी से लड़ने के बाद वे स्वस्थ होकर वापस बॉलीवुड में लौटे।

बीते साल सितंबर 2019 में वे भारत वापस लौटे। वापस लौटने के बाद उन्होंने फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूट‍िंग शुरू की। उनकी जल्द ही रिलीज हुई फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' थी।

यह भी पढ़ें: बड़ी खतरनाक बीमारी: इरफान खान ही नहीं इन दिग्गज हस्तियों की भी ली जान

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News