WHAT! ‘कपूर खानदान’ की इन 2 बेटियों के बीच रहता है 36 का आंकड़ा, ये हैं ‘वो’

Update: 2018-03-19 07:06 GMT

नई दिल्ली। जैसा की सभी जानते है कि बॉलीवुड के सबसे बड़े कपूर खानदान में बेटियों और बहुओं को फ़िल्मी इंडस्ट्री से जुड़ने या फिल्मों में काम करने पर शुरू से ही पाबंदी रही है। बावजूद इसके करिश्मा कपूर और करीना कपूर ने फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेत्री बन काम किया है। तो वहीँ अगर रणबीर कपूर की फैमिली देखें तो रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर स्क्रीन से दूर ही रहीं।

हालंकि वो एक बिजनेस वीमेन हैं। उनका ज्वैलरी और फैशन डिजाइनिंग का बिजनेस है। वहीं, रिद्धिमा से जुड़ी एक बात और है, जो हमेशा चर्चा में रहती है, वो ये है कि रिद्धिमा का करिश्मा कपूर से छतीस का आंकडा रहना।

खबरों के मुताबिक़, इस खानदान की दो बहुएं बबिता और नीतू सिंह में शुरू से नहीं बनी। दोनों आपस में बात करना तो दूर, एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करती थीं। यही वजह है कि इनकी बेटियों की भी आपस में नहीं बनी।

नीतू सिंह की बेटी रिद्धिमा और बबिता की बेटी करिश्मा आज भी एक-दूसरे को देखना पसंद नहीं करती हैं।

रिद्धिमा ने दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की है। दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी। दोनों ने तीन साल की डेटिंग के बाद 2006 में शादी की। भरत की अपनी गारमेंट कंपनी और फैशन हाउस है। समारा साहनी रिद्धिमा की बेटी है । बता दें कि रिद्धिमा रणबीर से बड़ी हैं, लेकिन करीना और उनकी उम्र बराबर है। दोनों में केवल 6 दिनों का अंतर है।

Similar News