Karan-Tejasswi: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इसलिए नहीं कर रहे शादी, बड़ी वजह आई सामने!

Karan and Tejasswi :एक तरफ जहाँ फैंस करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी का इंतज़ार कर रहे हैं वहीँ अब दोनों के शादी न करने की वजह सामने आई है। जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जायेंगे।

Update: 2022-06-24 15:00 GMT

Karan Kundrra and Tejasswi Prakash (Image Credit-Social Media)

Karan Kundrra and Tejasswi Prakash : करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में मिले और नज़दीक आये शो को खत्म हुए भले ही काफी समय हो गया हो लेकिन ये कपल आज भी साथ हैं। लोगों को ये लगा था कि दोनों शो खत्म होने के बाद अलग हो जायेंगे और बिग बॉस में बनी दूसरी जोड़ियों की तरह ये जोड़ी भी अलग हो जाएगी और ये सिर्फ शो के लिए ही था। लेकिन दोनों आज भी साथ हैं और एक दूसरे से बेतिहां प्यार करते हैं। सभी को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतज़ार है लेकिन ये कपल शादी नहीं करने वाला और अब इसकी एक बड़ी वजह सामने आ गयी है।

बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश और शो के रनरअप रहे करण कुंद्रा शो के बाद से ही सुर्ख़ियों में हैं। दोनों की जोड़ी टेलीविज़न की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शामिल हो गयी है। कुछ समय पहले करण से उनकी और तेजस्वी की शादी में हो रही देर के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसके लिए तेजस्वी को जिम्मेदार बताया था।करण ने कहा था कि तेजस्वी काफी बिजी हैं और इसी वजह से उनकी शादी में देर हो रही है। साथ ही करण ने ये भी बताया था कि उनके और तेजस्वी के पेरेंट्स अक्सर मिलते रहते हैं।

फिलहाल ये बात सामने आई है कि ये कपल लिव इन में ही रहने वाला है और शादी के बारे में फिलहाल अभी दोनों नहीं सोच रहे। बहरहाल वजह चाहे जो भी हो इस क्यूट कपल को लोग काफी पसंद करते हैं और चाहते हैं जल्द ये दोनों शादी के बंधन में बंध जाये। 

आपकों बता दें दोनों फिलहाल एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। साथ ही अभी तेजस्वी प्रकाश , एकता कपूर के टीवी शो नागिन 6 में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। वो अपने इस शो में काफी बिजी हैं और करण डांस रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स में व्यस्त हैं। दोनों के आये दिन वीडियोस सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने फैंस को अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।  

Tags:    

Similar News