Karan Tejasswi Wedding: चोरी छिपे करण और तेजस्वी की हुई शादी! फैंस तस्वीर देखकर दे रहे बधाइयाँ

Tejasswi Prakash And Karan Kundrra : करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने चोरी छिपे शादी रचा ली है। साथ ही दोनों की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है।

Update: 2022-06-20 09:44 GMT

Karan Kundrra and Tejasswi Prakash Wedding (Image Credit-Social Media)

Tejasswi Prakash And Karan Kundrra : टेलीविज़न इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल करण कुंद्रा (Karan Kundrra)और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की शादी (Karan Kundrra and Tejasswi Prakash Wedding Pictures) की चर्चा एक बार फिर तेज़ हो गयी है। खबर आ रही है कि दोनों ने शादी कर ली है। वैसे दोनों ही स्टार्स कई बार ये खुलासा भी कर चुके हैं कि दोनों ही काफी बिजी हैं जिसके चलते उन्हें एक दूसरे से मिलने का भी समय नहीं मिल पता। लेकिन वहीँ तेजस्वी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा था कि वो अपनी पर्सनल लाइफ को काफी निजी रखना ही पसंद करतीं हैं और अपनी निजी ज़िन्दगी में वो क्या कर रहीं इसके बारे में वो किसी को नहीं बताना चाहतीं। लेकिन अब एक बार खबर है कि इस कपल ने चोरी छिपे शादी रचा ली है। साथ ही दोनों की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है।

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश कई बार साथ में स्पॉट भी हुए हैं। कभी दोनों लंच डेट तो कभी डिनर डेट में एक साथ नज़र आते हैं। वहीँ अब दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमे करण और तेजस्वी दूल्हा और दुल्हन के रूप में नज़र आ रहे हैं। वहीँ उनके फैंस इन तस्वीरों को देखकर अटकलें लगा रहे हैं कहीं दोनों ने चुपके-चुपके शादी तो नहीं कर ली है।

फिलहाल आपको बता दें कि ये तस्वीर एक फेक तस्वीर है जिसे एडिट कर के बनाया गया है। लेकिन फिर भी लोगों को दोनों की ये तस्वीर काफी पसंद आ रही है। और ये जानते हुए भी कि ये एक एडिटेड इमेज है फैंस इस तस्वीर को लाइक कर रहे हैं। फैंस चाहते हैं कि ये कपल जल्द से जल्द शादी कर ले। वहीँ फैंस इन्हे तेजरन नाम से बुलाता है।

फिलहाल करण कुंद्रा से कुछ समय मीडिया से अपनी शादी की बात करते हुए कहा था कि,'हम कुछ नहीं छुपाते..अभी रिलेशनशिप में हैं हम और धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं..अगर बात शादी की है, तो मैडम के पास टाइम ही कहां है..सबसे फनी बात तो ये है कि हमारे पैरेंट्स एक-दूसरे से ज्यादा मिलते हैं..इतना तो हम एक दूसरे से नहीं मिलते हैं..लेकिन हां रिलेशनशिप को हम दोनों पूरा टाइम दे रहे हैं।" बहरहाल वजह चाहे जो हो फैंस दोनों को एक साथ देखकर काफी खुश होते हैं और सभी उन्हें शादी के बंधन में बंधते देखना चाहते हैं।

Tags:    

Similar News