Khatron Ke Khiladi 15 Contestants: खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट आई सामने देखें

Khatron Ke Khiladi 15 Contestants: खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए किन-किन कंटेस्टेंट को अप्रोच किया गया है, उनकी लिस्ट आई सामने;

Written By :  Shikha Tiwari
Update:2025-02-20 08:50 IST

Khatron Ke Khiladi 15 Contestants: रोहित शेट्टी का रियलटी शो खतरों के खिलाड़ी जोकि काफी लंबे समय से कलर्स टीवी पर हर साल दर्शकों को मनोरंजित करता है। अब तक इसके कुल 14 सीजन आ चुके हैं। तो वहीं खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के विनर करणवीर मेहरा रहे थे। जिन्होंने बाद में जाकर बिग बॉस 18 जीता था। अब एक बार फिर से खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन सुर्खियों में आने लगा है। मेकर्स खतरों के खिलाड़ी के लिए कंटेस्टेंट को अप्रोचच करना शुरू कर दिए हैं। चलिए जानते हैं खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए इस बार किन-किन कंटेस्टेंट को अप्रोच किया गया है। 

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 कंटेस्टेंट लिस्ट (Khatron Ke Khiladi 15 Contestants List)-

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए मेकर्स द्वारा सबसे ज्यादा बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट को अप्रोच किया गया है। तो वहीं उसके अलावा कई टीवी सीरियल के चर्चित चेहरों के नाम भी खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए अप्रोच किए गए हैं। उनमें से आज खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए जिन कंटेस्टेंट को अप्रोच किया गया है। उनकी लिस्ट सामने आई है। जिसमें एल्विश यादव, अविनाश मिश्रा, दिग्विजय सिंह, ईशा सिह, चुम दरांग, सिद्धार्थ निगम, बसीर अली, गुल्की जोशी, भाविका शर्मा का नाम शामिल है।

अब ये लिस्ट कितनी सही है ये तो उस समय ही पता चलेगा जब मेकर्स द्वारा खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 (Khatron Ke Khiladi Season 15) के सभी कंटेस्टेंट का नाम रिवील किया जाएगा और शो का पहला प्रोमों जारी किया जाएगा। 

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 रिलीज डेट (Khatron Ke Khiladi 15 Release Date)-

खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन हर साल मई के महीने में शुरू होता है। शायद इस साल भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की शूटिंग मई में शुरू कर दी जाएगी। लेकिन अभी तक मेकर्स की तरफ से Khatron Ke Khiladi 15 की रिलीज डेट अनॉउंस नहीं की गई है। इसलिए इसके बारे में कुछ बताना अभी जल्दीबाजी होगी। 

Tags:    

Similar News