Khatron Ke Khiladi 15: खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए अप्रोच हुए ये एक्टर्स, एक ने तो बिग बॉस से लिया था पंगा

Khatron Ke Khiladi 15 Contestants List: खतरों के खिलाड़ी 15 के कंटेस्टेंट्स को लेकर अपडेट मिलना भी शुरू हो चुका है, चलिए बताते हैं।;

Report :  Shivani Tiwari
Update:2025-02-16 11:01 IST

Khatron Ke Khiladi 15 Contestants List

Khatron Ke Khiladi 15 Contestants: कलर्स चैनल पर एक से एक बेहतरीन रियलिटी शोज आते हैं, जनवरी महीने में ही सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला रियलिटी शो बिग बॉस 18 खत्म हुआ और अब इसके बाद से ही एक अन्य रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी की चर्चा होने लग गई है। जी हां! एक बार फिर खतरों के खिलाड़ी अपने नए सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। वहीं अब तो खतरों के खिलाड़ी 15 के कंटेस्टेंट्स को लेकर अपडेट मिलना भी शुरू हो चुका है, चलिए बताते हैं।

खतरों के खिलाड़ी 15 कंटेस्टेंट्स (Khatron Ke Khiladi 15 Contestants List)

रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी की तगड़ी ऑडियंस है। इन्हीं ऑडियंस के लिए एक अच्छी खबर सुनने को मिल रही है। जी हां! खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक अभिनेता कृशाल आहूजा को खतरों के खिलाड़ी के लिए अप्रोच किया गया है, हालांकि कृशाल आहूजा खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनेंगे या नहीं, इसे लेकर कुछ कंफर्म नहीं कहा जा सकता। बता दें कि कृशाल आहूजा इन दिनों स्टार प्लस पर आने वाले शो झनक में नजर आ रहें हैं।


कृशाल आहूजा के साथ ही एक अन्य एक्टर का नाम भी सामने आ रहा है, जिसे खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए अप्रोच किया गया है। वह कोई और नहीं, बल्कि दिग्विजय राठी हैं। दिग्विजय राठी बिग बॉस 18 में नजर आए थे, उन्होंने बिग बॉस 18 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी, लेकिन जल्द ही वे एविक्ट भी हो गए थे, उनके eviction से दर्शकों को बड़ा झटका लगा था। वहीं बिग बॉस से निकलते ही दिग्विजय ने बिग बॉस मेकर्स पर इल्ज़ाम भी लगाए थे और बिग बॉस से जुड़े सभी पोस्ट अपने इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिए थे। ऐसे में अब दिग्विजय को खतरों के खिलाड़ी ऑफर हुआ है, लेकिन क्या वे इसका हिस्सा बनेंगे, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Tags:    

Similar News