Karan Veer Mehra Net Worth: खतरों के खिलाड़ी 14 विनर करण वीर मेहरा जानिए कितने अमीर हैं

Khatron Ke Khiladi 14 Winner Karan Veer Mehra Net Worth;' खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के विनर करण वीर मेहरा जानिए कितने अमीर हैं

Report :  Shikha Tiwari
Update:2024-09-27 13:43 IST

Khatron Ke Khiladi Season 14 Winner Karan Veer Mehra Net Worth: खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 (Khatron Ke Khiladi Season 14) की शूटिंग हो चुकी है। तो वहीं कल यानि 28 सिंतबर 2024 को खतरों के खिलाड़ी 14 के विनर के बारे में घोषणा की जाएगी। तो वहीं काफी दिनों से ऐसी खबरें आ रही थी कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 को करण वीर मेहरा ने जीता है। अब जाकर इन खबरों पर मुहर लग चुकी हैं। कि करण वीर मेहरा(Karan Veer Mehra) ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 को जीत लिया है। चलिए जानते हैं करण वीर मेहरा के बारे में की कितने अमीर हैं और अन्य जानकारी 

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 करण वीर मेहरा कितने अमीर हैं (Khatron Ke Khiladi Season 14 Winner Karan Veer Mehra Net Worth)-


28 दिसंबर को जन्मे करण वीर मेहरा एक पंजाबी फैमिली (Karan Veer Mehra Family)  से संबंध रखते हैं। इनका जन्म दिल्ली में हुआ था। तो वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी से इन्होंने कॉमर्स और आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। करण वीर मेहरा ने अपने करियर की शुरूआत 2005 में टीवी सीरियल साथ रहेंगे आल्वेज से किया है। इसके बाद इनको पवित्र रिश्ता और तेरा क्या होगा आलिया जैसे टीवी सीरियल से पॉपुलर्टी मिली है। लेकिन करण वीर मेहरा को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 से मिली है। करण वीर मेहरा ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 की ट्रॉफी जीत ली है। 

टीवी सीरियल के अलावा करण वीर मेहरा कई सारी फिल्मों (Karan Veer Mehra Movies) में जैसे- ब्लड मनी, मेरे डैड की मारूती, रागिनी एमएमएस 2 जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही अमीन, पॉइजन जैसी वेब-सीरीज का भी हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा Karan Veer Mehra ने यूट्यूबर पर कपल ऑफ मिस्टेक नामक सीरीज लॉच किया है। इसको इन्होंने खुद प्रोड्यूस भी किया है। करण वीर मेहरा एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। यदि हम उनके कुल नेटवर्थ की बात करें तो करण वीर मेहरा की कुल संपत्ति 12 करोड़ रूपए (Karan Veer Mehra Net Worth In Rupees)  के करीब है। दिल्ली में इनका एक आलीशान घर है। 

करण वीर मेहरा वाइफ (Karan Veer Mehra Wife)-

करण वीर मेहरा ने दो शादी की है। पहली शादी फैशन डिजाइनर देविका मेहरा (Karan Veer Mehra First Wife)  संग की थी। जिनसे उन्होंने 2009 में शादी की थी और 2018 में तलाक हो गया। इसके बाद एक्ट्रेस निधि सेठ (Karan Veer Mehra Second Wife)  संग विवाह किया, जिनसे उनका 2023 में तलाक हो गया। इस समय करण वीर मेहरा अकेले हैं। उनकी पत्नी निधि सेठ ने कहा था कि करण वीर मेहरा संग विवाह करना उनके लाइफ की सबसे बड़ी गलती थी। 

करण वीर मेहरा बिग बॉस 18 (Karan Veer Mehra Bigg Boss 18)-

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के विजेता करण वीर मेहरा बिग बॉस 18 का भी हिस्सा बन सकते है।

Tags:    

Similar News