Khesari Lal Yadav Song: खेसारी लाल यादव ने फिर मचाया बवाल, आते ही छा गया नया गाना

Khesari Lal Yadav Song: खेसारी के गाने सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड करते हैं, वहीं इसी बीच उनका एक गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त बवाल काट रहा है|

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-07-13 10:56 GMT

Khesari Lal Yadav Trending Song (Photo- Social Media)

Khesari Lal Yadav Trending Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज के समय में किसी खास पहचान के मोहताज नहीं हैं, अपने गानों के जरिए वह दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुके हैं, साथ ही दुनिया भर के लोगों का मनोरंजन भी कर रहें हैं। खेसारी के गाने सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड करते हैं, वहीं इसी बीच उनका एक गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त बवाल काट रहा है, जी हां! खेसारी के उस गाने का नाम "निम्बू खरबूजा भईल 2" है। आइए आपको भी दिखाते हैं।

सपना चौहान और खेसारी लाल का गाना वायरल (Khesari Lal Yadav Superhit Song)

खेसारी लाल यादव के सभी गाने सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन यदि उनके गाने "निम्बू खरबूजा भईल 2" की बात करें तो इसने दर्शकों के बीच बवाल मचाया हुआ है। खेसारी लाल यादव के साथ गाने में भोजपुरी हसीना सपना चौहान नजर आ रहीं हैं, दोनों की शानदार केमिस्ट्री के दर्शक दीवाने बन चुके हैं। "निम्बू खरबूजा भईल 2" गाना बेहद धमाकेदार है, जो भी ये गाना सुन रहा है, वहीं झूमने लग जा रहा है। खेसारी और सपना चौहान के डांस की भी खूब तारीफ की जा रही है। खेसारी लाल यादव गाने में शर्टलेस नजर आ रहें हैं, वहीं सपना चौहान का भी बेहद हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है।

Full View

गाने को मिल चुके हैं 300 मिलियन से अधिक व्यूज (Bhojpuri Trending Song)

खेसारी लाल यादव और सपना चौहान का ये गाना सिर्फ यूट्यूब पर ही नहीं, बल्कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्रेंड कर रहा है यूजर्स जमकर रील भी बना रहें हैं। इस धमाकेदार गाने को अब तक 306 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 2 मिलियन से अधिक लोगों द्वारा म्यूज़िक वीडियो को लाइक किया जा चुका है। बताते चलें कि खेसारी लाल यादव और सपना चौहान के इस म्यूजिक वीडियो की लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखें हैं, म्यूजिक आर्या शर्मा ने कंपोज किया है, जबकि खेसारी लाल यादव के साथ करिश्मा कक्कड़ ने गाने को गाया है।

Tags:    

Similar News