Khesari Lal Yadav पत्नी को छोड़ करेंगे इस एक्ट्रेस से शादी जन्मदिन पर किया प्यार का इजहार

Khesari Lal Yadav Wife: खेसारी लाल यादव के जन्मिदन के अवसर पर उनकी दूसरी शादी की चर्चा हुई तेज इस एक्ट्रेस के साथ;

Update:2025-03-15 09:53 IST

Khesari Lal Yadav Birthday Wishes By Akanksha Puri (Image Credit-Social Media) 

Khesari Lal Yadav Birthday: भोजपुरी सिनेमा में इस समय खेसारी लाल यादव ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है मनोज तिवारी, रवि किशन, निहरूआ और पवन सिंह के बाद तो वहीं खेसारी लाल यादव इस समय अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। आज खेसारी लाल यादव का जन्मदिन वैसे तो ऑफिशियली तौर पर Khesari Lal Yadav का जन्मदिन 3 जुलाई लिखा हुआ है। लेकिन वास्तविक जन्मतिथि 15 मार्च है। इसके बारे में फैंस को उनकी गर्लफ्रेंड के माध्यम से पता चला है। जब उन्होंने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर Khesari Lal Yadav को प्यार भरे अंदाज में बर्थ-डे विश किया। जिसके बाद खेसारी लाल यादव की दूसरी शादी की चर्चा तेज हो गई।

खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर दूसरी शादी की चर्चा तेज (Khesari Lal Yadav Second Marriage Rumors On His Birthday)-

खेसारी लाल यादव ने अपने करियर की शुरूआत साजन चले ससुराल फिल्म से 2011 में भोजपुरी सिनेमा में की थी। Khesari Lal Yadav ना केवल भोजपुरी सिनेमा के एक बेहतरीन एक्टर ही हैं। अपितु वो एक सिंगर भी हैं उन्होंने कई सारे भोजपूरी म्यूजिक एलबम में भी गाना गाया है। खेसारी लाल यादव ने जब भोजपुरी सिनेमा में आए तब उनकी शादी चंदा देवी (Khesari Lal Yadav Wife) संग 2006 में ही हो चुकी थी। लेकिन भोजपुरी सिनेमा में आने के बाद खेसारी लाल यादव का नाम कई सारी भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा जिसमें काजल राघवानी सबसे ज्यादा चर्चा में रही हैं। इसके बारे में खुद कई इंटरव्यूज में काजल राघवानी बता चुकी हैं। इन दोनों की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे सुपरहिट जोड़ी में से एक थी। लेकिन कुछ समय बाद खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रिश्ता टूट गया। 

तो वहीं इस समय खेसारी लाल यादव का नाम एक्ट्रेस अकांक्षा पुरी के साथ जुड़ रहा है। जिन्होंने उनके साथ कई सारे भोजपुरी म्यूजिक एलबम में काम किया है। कुछ समय पहले Khesari Lal Yadav और Akanksha Puri का जिम करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसकी वजह से उनको काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। इन सबके बीच आज आकांक्षा पुरी ने खेसारी लाल यादव को जिस तरह से जन्मदिन की बधाई दी है। Akanksha Puri ने खेसारी लाल यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- "आप जैसा व्यक्ति हर किसी के जीवन में नहीं आता, आप न सिर्फ एक खास इंसान हो बल्कि हर पल को बेहतर बनाने का एक कारण हो, इस खास दिन पर मैं आपकी ढ़ेर सारी खुशियों की कामना करती हूँ। आपकी मुस्कान हमेशा वैसे ही खिलती रहे जैसे आज खिल रही है। आपकी जिन्दगी में हर दिन नया उत्साह और प्रेम लेकर आए। जन्मदिन मुबारक हो KLY इसके बाद आकांक्षा पुरी ने हार्ट का सिंबल बनाते हुए हैप्पी बर्थ-डे खेसारी जी लिखते हुए उनके लिए Lots Of Love भी लिखा।"


उसके बाद से खेसारी लाल यादव के फैंस आकांक्षा पुरी को भौजी कहकर पुकार रहे हैं। जिसकी वजह से ये सवाल सबके मन में है कि क्या खेसारी लाल यादव अपनी पत्नी चंदा यादव को छोड़कर दुबारा आकांक्षा पुरी संग विवाह करेंगे। खेसारी लाल यादव पहले भी कई इंटरव्यूज में कह चुके हैं कि उनकी शादी हो चुकी है और वो दूसरी शादी नहीं करेंगे। तो वहीं खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पूरी के बीच क्या रिश्ता है ये तो वहीं दोनों ही बता सकते हैं। 




 


Tags:    

Similar News