Bhojpuri New Song: इस एक्ट्रेस ने तोड़ा खेसारी लाल यादव का दिल, फूट-फूटकर रोए अभिनेता

Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों और गानों के चलते अक्सर सुर्खियों में बनें रहते हैं।

Update: 2023-05-30 15:30 GMT
Khesari Lal Yadav New Song (Photo- Social Media)
Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों और गानों के चलते अक्सर सुर्खियों में बनें रहते हैं। हाल ही में उनका एक नया ताबड़तोड़ गाना "मुरब्बा" रिलीज हुआ था, जो अभी तक यूट्यूब पर कमाल का प्रदर्शन कर रहा है और अब तो यह गाना लोगों के डांस के गानों की लिस्ट में भी शामिल हो चुका है। धमाकेदार डांस नंबर के बाद खेसारी लाल यादव एक हार्टब्रेक सॉन्ग अपने चाहने वालों के लिए लेकर आएं हैं, जो आज ही रिलीज हुआ है।

रिलीज हुआ खेसारी लाल यादव का हार्टब्रेक सॉन्ग

खेसारी लाल यादव का आज एक नया गाना रिलीज हो चुका है, जिसका टाइटल "जून में" है। खेसारी का यह गाना एक हार्टब्रेक सॉन्ग है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

एक्ट्रेस नेहा पाठक ने तोड़ा खेसारी लाल यादव का दिल

"जून में" वीडियो सॉन्ग में दिखाया गया है कि खेसारी का दिल तोड़ एक्ट्रेस नेहा पाठक किसी और से सगाई कर लेती हैं। वहीं खेसारी अपने टूटे दिल को लेकर "जून में" गाने पर डांस करते दिख रहें हैं। हालिया रिलीज हुए वीडियो सॉन्ग में खेसारी का अंदाज देखते बन रहा है।

पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

"जून में" वीडियो सॉन्ग को मिल रहा जबरदस्त व्यूज

खेसारी लाल यादव और नेहा पाठक और फिल्माए गए इस गाने को बहुत ही जबरदस्त व्यूज मिल रहें हैं, और आंकड़ा लगातार तेजी से ऊपर की ओर ही बढ़ रहा है। इस गाने को और भी ज्यादा पसंद इसलिए किया जा रहा है क्योंकि यूथ इस गाने से खुद को रिलेट कर पा रहें हैं। बताते चलें कि इस हार्टब्रेक सॉन्ग को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है, लिरिक्स विशाल भारती ने लिखे हैं और म्यूजिक मोनू सिन्हा ने कंपोज किया है, जबकि म्यूजिक वीडियो को आशीष सत्यार्थी ने डायरेक्ट किया है।

Tags:    

Similar News