Koffee With Karan: इस बार Koffee With Karan Season 7 में मिलने वाला Gift Hamper लाखों का

Koffee With Karan: करण जौहर के शो कॉफी विद करण में सवालों के बीच कुछ गेम्स भी होते हैं। जिसमें रैपिड फायर राउंड सबसे ज्यादा फेमस है। इन राउंड को जीतने वाले सेलेब्स को करण ये जबरदस्त हैंपर शो में गिफ्ट करते हैं।

Written By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-07-06 09:39 GMT

Koffee With Karan Season 7 Gift Hamper (फोटो-सोशल मीडिया)

Koffee With Karan Season 7 Gift Hamper: कॉफी विद करण सीजन 7 कल से यानी 7 जुलाई से शुरू हो रहा है। Disney+ Hotstar पर आप करण जौहर के इस टॉप रेटिंग शो को देख सकते हैं। इस सीजन का प्रोमो कुछ दिन पहले करण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया था। जिसने शो के दौरान करण कई सारे नामी सेलेब्स की क्लास लगाते दिखाई दे रहे हैं वहीं सेलेब्स के कई राज भी खोल रहे हैं। प्रोमो में देखा दा सकता है कि शो में मौजूद कुछ सेलेब्स किसी हैंपर के लिए एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। ये वही हैंपर है जिसे करण शो में रैपिड फायर जैसे कई राउंड जीतने पर गिफ्ट करते हैं।

करण जौहर के शो कॉफी विद करण में सवालों के बीच कुछ गेम्स भी होते हैं। जिसमें रैपिड फायर राउंड सबसे ज्यादा फेमस है। इन राउंड को जीतने वाले सेलेब्स को करण ये जबरदस्त हैंपर शो में गिफ्ट करते हैं। इन राउंड को जीतने के लिए सेलेब्स को काफी मेहनत करनी पड़ती है, और जो ये राउंड जीतता है उसे ही हैंपरKoffee With Karan Season 7 Gift Hamper) दिया जाता है।

गिफ्ट हैंपर की कीमत लाखों में

हैंपर में काफी मंहगी यानी लग्जरी चीजें होती है। तभी प्रोमो में हैंपर के सेलेब्स लड़ाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। करण इस सीजन भी लाखों की कीमत का ये हैंपर (Koffee With Karan Season 7 Gift Hamper) शो में अपने मेहमानों को देने वाले हैं। तो इस बार क्या खास होगा गिफ्ट हैंपर में, आइए जानते हैं।

सूत्रों से सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, कॉफ़ी विद करण सीजन 7 के लिए काफी शानदार और बेशकीमती हैंपर को तैयार किया गया है। शो में आए सेलेब्स को दिये जाने वाले इन हैंपरों में एक कॉफी फ्रेंच प्रेस, पर्सनलाइस्ज़ भुनी हुई कॉफी और ब्राउनी शामिल हैं। 

सिर्फ यही नहीं इस गिफ्ट हैंपर(Koffee With Karan Season 7 Gift Hamper) में एक कॉफी मग, शानदार होम डेकोर वाउचर, एक आईफोन और कुछ चॉकलेट भी होंगे। साथ ही इस गिफ्ट हैंपर में कुछ हैंडमेड स्किन केयर साबुन भी होंगे, इसके साथ और भी बहुत कुछ होगा, जो अभी राज ही बना हुआ है।

इस बार कॉफी विद करण सीजन 7 बहुत ही ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। क्योंकि इस बार शो के सोफे पर करण के साथ कॉफी पीने के लिए अक्षय कुमार, अनिल कपूर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, विजय देवरकोंडा, सामंथा प्रभु, शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी जैसे कई बड़े सेलेब्स आ रहे है। सभी सेलेब्स शो में काफी मस्ती करेंगें, तो यानी इस सीजन तो धमाल ही होने वाला है।



Tags:    

Similar News