Lawrence Bishnoi के निशाने पर फिर सलमान खान, घर के बाहर पहुंची गाड़ी

Lawrence Bishnoi News: सलमान खान इन दिनों काफी चर्चा में है। इस बीच एक्टर को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-04-20 05:20 GMT

Lawrence Bishnoi News (Image Credit: Social Media)

Lawrence Bishnoi News: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों खूब चर्चा में है। एक्टर के घर पर हुई फायरिंग घटना के बाद उनके परिवार, दोस्त और फैंस काफी ज्यादा घबरा गए हैं। हालांकि, पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन सलमान खान के सिर से खतरा अभी टला नहीं है। दरअसल, सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के नाम से एक कैब बुक हुई है। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर ये कैब किसने बुक की? क्या इसके पीछे लॉरेंस बिश्नोई का हाथ है? आइए आपको इस मामले की विस्तार से जानकारी देते हैं।

लॉरेंस बिश्नोई के नाम से बुक हुई कैब (Lawrence Bishnoi Cab Driver Case)

दरअसल, सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक कैब बुक की गई थी और जैसे ही ये कैब बुक हुई तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। ये कैब शुक्रवार यानी 19 अप्रैल 2024 को बुक हुई थी। कैब ड्राइवर ने लॉरेंस बिश्नोई के बारे में वॉचमैन से पूछा और तुरंत ही वॉचमैन ने इसकी जानकारी बांद्रा पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैब ड्राइवर को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला की लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर कैब बुक करने वाला शख्स यूपी का था, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये युवक यूपी के गाजियाबाद से है।


फायरिंग घटना पर जांच कर रही पुलिस (Salman Khan House Firing Case)

बता दें कि सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग घटना को अब लगभग एक हफ्ता हो चुका है, लेकिन लोगों के मन में डर अभी भी बना हुआ है। दरअसल, दो बाइक सवार युवकों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की थी, जिन्हें पुलिस ने गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों युवक बिहार के रहने वाले थे और उन्हें ऐसा करने के लिए पैसे दिए गए थे। बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं। पूछताछ में दोनों युवक ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने ऐसा सलमान खान और उनके परिवार को डराने के लिए किया था। वहीं, लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई ने इस पूरी घटना की जिम्मेदारी भी ली है। उसने सोशल मीडिया पर इस घटना के बाद एक पोस्ट किया, जिसमें उसने लिखा था कि ये सिर्फ एक ट्रेलर है और अगली बार गोली घर पर नहीं चलेगी।


फायरिंग घटना के बाद दुबई पहुंचे सलमान खान (Salman Khan in Dubai)

आपको बता दें कि फायरिंग घटना के बाद पहली बार सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान सलमान खान कड़ी सुरक्षा में थे, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। दरअसल, सलमान खान दुबई के लिए रवाना हुए थे। जी हां...इस वक्त सलमान खान दुबई में है। यहां वो एक इवेंट के लिए पहुंचे हैं। इसकी जानकारी खुद सलमान खान ने अपने फैंस को दी है। एक वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान ने कहा- ''मैं दुबई में हूं और कल मैं कराटे कॉम्बैट इवेंट में जाऊंगा। इवेंट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा मैं, लेकिन मैं इस बच्चे को दो साल की उम्र से जानता हूं।”


Tags:    

Similar News