Love And War Poster : रणवीर कपूर ने शेयर किया लव एंड वॉर का पोस्टर, जाने कब रिलीज होगी फिल्म
Love And War First Look: आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया लव एंड वॉर का पोस्टर विक्की कौशल, रणवीर कपूर के साथ आई नजर;
Love And War Poster (Image Credit- Social Media)
Love And War First Look: संजय लीला भंसाली की लव ट्रायंगल फिल्म लव एंड वॉर अपनी कहानी के साथ स्टार कास्ट को लेकर हेडलाइन में बनी हुई है। संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ मुंबई में अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म Love And War की शूटिंग शुरू कर दी है। Love And War में रणवीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आएंगे। तो वहीं फिल्म का आज पहला पोस्टर Ranbir Kapoor द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है।
लव एंड वॉर पोस्टर ऑउट (Love And War Poster Out)-
लव एंड वॉर एक भव्य प्रेम कहानी है, जो युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल भारतीय सशस्त्र बलों के अधिकारियों की भूमिका निभा रहे हैं। जबकि आलिया भट्ट उनकी प्रेमिका के रूप में नजर आएंगे। कहानी एक लव ट्रायंगल पर केंद्रित है, जिसमें दो दोस्त एक ही महिला के प्यार में पड़ जाते हैं और यह स्थिति उनके रिश्तों को कैसे प्रभावित करती है, इसे दर्शाया गया हैं। आज फिल्म का पोस्टर आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें आलिया भट्ट सिंपल साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। तो वहीं विक्की कौशल और रणवीर कपूर एयरफोर्स ऑफिसर के गेटअप में नजर आ रहे हैं।
फिल्म का पोस्टर काफी बेहतरीन लग रहा है। फिल्म का पोस्टर फैन मेड है, जिसे रणवीर कपूर ने शेयर किया है। फिल्म के पोस्टर ने दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें पहली बार रणवीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। जहाँ पहले यह फिल्म पहले यह फिल्म क्रिसमस 2025 पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसकी रिलीज डेट 20 मार्च 2026 तय की गई है। विशाल सेट, भव्य सिनेमेटोग्राफी और दमदार कहानी के लिए जाने जाने वाले संजय लीला भंसाली Love And War को पैन इंडिया दर्शकों के अनुरूप बना रहे हैं।