Mahakali Akshaye Khanna: शुक्राचार्य युद्धघोष, महाकाली फिल्म से अक्षय खन्ना का टीजर किया गया जारीो
Mahakali Akshaye Khanna Teaser: महाकाली फिल्म से अक्षय खन्ना का शुक्राचार्य के रूप में वीडियो किया गया जारी, इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट आई सामने
Mahakali Movie Akshaye Khanna Teaser (Image Credit-Social Media)
Mahakali Akshaye Khanna: धुरंधर और इक्का में यादगार प्रदर्शन के बाद , अक्षय खन्ना अपनी अगली फिल्म महाकाली के साथ वापसी कर रहे हैं । पूजा कोल्लुरु के निर्देशन में बनी इस फिल्म से अक्षय पौराणिक कथाओं की दुनिया में कदम रख रहे हैं। कुछ समय पहले ही फिल्म निर्माताओं ने अक्षय के शुक्राचार्य के रूप में एक बिल्कुल अलग लुक को जारी किया था। अब, वादे के मुताबिक, उन्होंने सोशल मीडिया पर 'शुक्राचार्य युद्धघोष' जारी कर दिया है। यह कहने की जरूरत नहीं है कि अक्षय अपनी दमदार उपस्थिति और नए किरदार से एक अमिट छाप छोड़ते हैं। आपको बता दें कि 'असुरगुरु शुक्राचार्य' के रूप में उनके किरदार का पोस्टर सबसे पहले सितंबर 2025 में जारी किया गया था।
महाकाली मूवी से अक्षय खन्ना का टीजर किया गया जारी (Mahakali Movie Akshaye Khannna Teaser)-
इस प्रोजेक्ट के निर्माता प्रशांत वर्मा ने शुक्राचार्य युद्धघोष साझा किया, जिसमें शामिल हैं, अक्षय खन्ना, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "महाकाली: शुक्राचार्य का युद्धघोष, अंत की शुरुआत: 08-01-2027।" फिल्म निर्माताओं ने आज अक्षय खन्ना का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शुक्राचार्य के किरदार में नजर आ रहे हैं।
टीजर की शुरूआत एक बच्चे की किलकारी से होती है, जिसके बाद शुक्राचार्य की तपस्या करते हुए झलक दिखाई देती है, और कहते हैं कि-समुद्र मंथन के समय विष्णु ने असुरों से अमृत छिनकर देवताओं को दे दिया और उनको पताल लोक में ढ़केल दिया। 14 लोकों के दरवाजे बंद कर दिए, ये धर्म है या अधर्म, केवल 14 दिनों में असुरों का विजय घोष हमारे कानों में गूज उठेगा, असुर हमेशा के लिए भयमुक्त हो जाएंगे। महाकाली के टीजर में अक्षय खन्ना का जिस तरह से इंट्रोडंक्शन दिया गया है, वो काबिले तारीफ है।
अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महाकाली प्रशांत वर्मा के सिनेमाई ब्रह्मांड का हिस्सा हैं। उन्होंने तेजा सज्जा अभिनीत फिल्म हनुमान की सफलता के साथ इस ब्रह्मांड की शुरुआत की थी। जय हनुमान और अधिरा जैसी फिल्मों के साथ यह ब्रह्मांड और भी विस्तारित होगा । महाकाली की बात करें तो , इसका निर्माण रिजवान रमेश दुग्गल ने आरकेडी स्टूडियोज बैनर के तहत किया है और इसे आरके दुग्गल ने प्रस्तुत किया है। अक्षय के अलावा, इस तेलुगु फिल्म में रोहित सराफ भी हैं। भूमि शेट्टी, श्रिया रेड्डी, मुरली शर्मा, जितिन गुलाटी, और अन्य।