Malaika-Arjun: अर्जुन संग ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा ने उठाया बड़ा कदम, सुन दंग रह जाएंगे आप

Malaika Arora-Arjun Kapoor: बॉलीवुड की गलियारों में इन दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ( के ब्रेकअप की खबरों ने तुल पकड़ा हुआ है, इसी बीच मलाइका को लेकर एक और बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसे सुन आप शॉक्ड रह जायेंगे।

Update: 2023-08-26 11:02 GMT
Malaika-Arjun Breakup (Photo- Social Media)
Malaika Arora-Arjun Kapoor: बॉलीवुड की गलियारों में इन दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor And Malaika Arora) के ब्रेकअप की खबरों ने तुल पकड़ा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने में बाद मलाइका और अर्जुन कपूर ने अपनी राहें जुदा कर लीं हैं, इसी बीच मलाइका को लेकर एक और बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसे सुन आप शॉक्ड रह जायेंगे।

ब्रेकअप के बाद मलाइका ने उठाया बड़ा कदम

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बात सामने आ रही है कि अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप कर इंफ्लुएंसर कुशा कपिला का डेट कर रहें हैं। इन दिनों अर्जुन कपूर का नाम कुशा कपिला के साथ जुड़ रहा है, हालांकि अर्जुन संग लिंकअप की खबरों पर कुशा कपिला (Kusha Kapila) ने अपने अंदाज में प्रतिक्रिया भी दी और इसे महज एक अफवाह ही बताया।

इसी बीच कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा इतने गुस्से में हैं कि उन्होंने अर्जुन की बहनों (Arjun Kapoor Sisters) जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और अंशुला कपूर को अनफॉलो कर दिया है। जी हां!! कुछ लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा ने ये कदम अर्जुन संग ब्रेकअप के बाद उठाया।

फैंस दे रहें तरह-तरह के रिएक्शन

जैसे ही सोशल मीडिया पर यह बात सामने आई कि मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन संग ब्रेकअप के बाद जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और अंशुला कपूर को अनफॉलो कर दिया है, फैंस अपनी प्रतिक्रिया देने लग गए हैं। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि मलाइका अरोड़ा ने आजतक जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और अंशुला कपूर (Janhvi Kapoor, Khushi Kapoor And Anshula Kapoor) को फॉलो ही नहीं किया था। आखिरकार इसका सच क्या है, ये तो मलाइका अरोड़ा ही बता सकती हैं।

5 सालों के बाद हुआ ब्रेकअप

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप (Malaika Arora and Arjun Kapoor Breakup) की खबरें किसी से हजम नहीं हो रहीं हैं। सभी यही जानना चाह रहें हैं कि आखिरकार दोनों का ब्रेकअप किस वजह से हुआ। जहां एक तरफ दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें तेजी से उड़ रहीं हैं वहीं दूसरी ओर इन दोनों ने ही चुप्पी साधे हुई है और अबतक इस मामले अपना कोई भी बयान नहीं दिया है।

Tags:    

Similar News